{"_id":"668f2524af6c5c0ea6038289","slug":"tension-israel-orders-all-palestinians-to-leave-gaza-city-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"तनाव: इस्राइल ने सभी फलस्तीनियों को गाजा शहर छोड़ने का दिया आदेश, आसमान से पर्चे गिराए","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
तनाव: इस्राइल ने सभी फलस्तीनियों को गाजा शहर छोड़ने का दिया आदेश, आसमान से पर्चे गिराए
Thu, 11 Jul 2024 05:49 AM IST
निर्मल कांत
एजेंसी, यरूशलम।
एजेंसी, यरूशलम।
Published by: निर्मल कांत
Updated Thu, 11 Jul 2024 05:49 AM IST
सार
Israel-Hamas War: इस्राइली सेना ने सभी फलस्तीनियों को गाजा शहर से बाहर निकलने का आदेश दिया है। इसके लिए इस्राइल ने शहर के ऊपर पर्चे गिराए हैं। इन पर शहर छोड़ने का संदेश लिखा है।
विज्ञापन
गाजा
- फोटो : एएनआई (फाइल)
विस्तार
इस्राइली सेना ने सभी फलस्तीनियों को गाजा शहर से बाहर निकलने का आदेश दिया है। इसके लिए इस्राइल ने शहर के ऊपर पर्चे गिराए हैं। इन पर शहर छोड़ने का संदेश लिखा है। बताया जा रहा है कि हमास के आतंकवादी इन इलाकों में फिर से संगठित हो रहे हैं। इसलिए इस्राइल ने आबादी वाले गाजा क्षेत्र में संदेश भेजना शुरू किया है। फिलहाल अमेरिका, मिस्र व कतर इस्राइली अफसरों से युद्ध विराम पर लगातार वार्ता कर रहे हैं, ताकि शांति समझौता आगे बढ़ाया जा सके।
विज्ञापन
दीर अल-बलाह। दक्षिण गाजा में शरण स्थली बने एक स्कूल पर हुए इस्राइली हवाई हमले में कम से कम 29 लोगों की मौत हो गई। वहीं भारी बमबारी के कारण उत्तर में गाजा शहर की स्वास्थ्य सेवाएं बंद करनी पड़ी हैं। इस बीच हजारों लोग शरण की तलाश में भागते दिखाई दिए। इस्राइल का यह हमला गाजा के सबसे बड़े शहर में फिर से संगठित हो रहे हमास के आतंकवादियों के खिलाफ किया गया। हमले में मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।
विज्ञापन