फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Gas Pipeline Blast In Pakistan Karachi News In Hindi 16 killed scores injured in an explosion at Paracha Chowk

Pakistan Karachi Blast: बैंक की इमारत के नीचे नाले में धमाका, 16 की मौत, कई लोगों के घायल होने की खबर

Sat, 18 Dec 2021 03:58 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 18 Dec 2021 03:58 PM IST
सार

पुलिस प्रवक्ता सोहेल जोखियो ने बताया कि विस्फोट एक बैंक की इमारत के नीचे नाले में हुआ। यह धमाका नाले से गैस लीक होने की वजह से हुआ। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि गैस लीक होने के पीछे क्या वजह थी?

विज्ञापन
Gas Pipeline Blast In Pakistan Karachi News In Hindi 16 killed scores injured in an explosion at Paracha Chowk
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : pak media

विस्तार

पाकिस्तान में शनिवार को बड़ा धमाका हुआ है। बताया जा रहा है कि धमाका कराची के शेरशाह पारचा चौक इलाके की एक इमारत के नीचे नाले में हुआ है। धमाके में 16 लोगों की जान चली गई है। हादसे में 15 अन्य घायल हो गए। पाकिस्तानी मडिया के हवाले से समाचार एजेंसी एएनआई ने यह जानकारी दी है।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, धमाका एक इमारत के नीचे नाले में हुआ। धमाके से इमारत बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है। कई लोगों के मलबे में दबे होने की भी आशंका है। राहत और बचाव कार्य जारी है। पुलिस और अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता सोहेल जोखियो ने बताया कि विस्फोट एक बैंक की इमारत के नीचे नाले में हुआ। यह धमाका नाले से गैस लीक होने की वजह से हुआ। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि गैस लीक होने के पीछे क्या वजह थी? विशेषज्ञों की टीम मामले को जांचने में लगी हुई है। जोखियो ने बताया कि धमाके की वजह से पास की इमारतों की खिड़कियां भी टूट गईं हैं। वहीं, आसपास खड़े वाहनों को भी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतकों में सत्तारूढ़ पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के सदस्य आलमगीर खान के पिता भी शामिल हैं। एसएचओ जफर अली शाह ने कहा कि विस्फोट एक निजी बैंक के नीचे स्थित एक नाले में हुआ, जिसे परिसर खाली करने के लिए नोटिस दिया गया था ताकि नाले को साफ किया जा सके। विस्फोट के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

बम निरोधक दस्ते (बीडीएस) ने अपनी एक प्रारंभिक रिपोर्ट में कहा है कि विस्फोट सीवरेज लाइन में गैस के निर्माण के कारण हुआ था। रिपोर्ट में एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि आतंकवाद रोधी अधिकारी भी विस्फोट की जांच कर रहे हैं।



स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस के एक प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि ऐसा कोई सुराग नहीं मिला है जिससे लगता हो कि विस्फोट को आतंकवाद से जोड़ा जा सकता है। साथ ही रिपोर्ट में कहा गया है कि सुई दक्षिणी गैस कंपनी (एसएसजीसी) के मुताबिक क्षेत्र में कोई एसएसजीसी गैस पाइपलाइन नहीं थी। 

आगे रिपोर्ट में कहा गया है कि इस बार का ध्यान रखना जरूरी है न तो आग की लपटें दिखाई दे रही थीं और न ही क्षेत्र में  प्राकृतिक गैस की गंध आ रही थी। इससे संकेत मिलते हैं कि विस्फोट एसएसजीसी की किसी भी पाइपलाइन से जुड़ा नहीं है। विस्फोट के फुटेज में क्षतिग्रस्त वाहनों के साथ एक क्षतिग्रस्त इमारत और जमीन पर मलबा दिखाई दे रहा है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed