फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ten-day Lamitiye exercise from today 45-member Indian contingent leaves for Seychelles World Updates in hindi

World Updates: ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेन्नी वोंग ने की समलैंगिक शादी; श्रीलंका ने भारत के 21 मछुआरे पकड़े

Mon, 18 Mar 2024 08:07 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 18 Mar 2024 08:07 AM IST
विज्ञापन
Ten-day Lamitiye exercise from today 45-member Indian contingent leaves for Seychelles World Updates in hindi
दुनिया की खबरें - फोटो : AMAR UJALA
ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेन्नी वोंग ने अपनी 20 साल से भी अधिक पुरानी दोस्त सोफी अलौचे से समलैंगिक शादी कर ली। खुलेआम खुद को समलैंगिक बताने वाली पहली महिला सांसद वोंग ने रविवार को स्वयं अपनी शादी की सूचना सोशल मीडिया पर साझा की। द सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड की     रिपोर्ट के अनुसार, वोंग व अलौचे ने दक्षिणी ऑस्ट्रेलिया की राजधानी एडीलेड में शादी रचाई। वह सीनेट में इसी राज्य का प्रतिनिधित्व करती हैं।
विज्ञापन

दस दिवसीय लमितिये युद्धाभ्यास आज से
हिंद महासागर क्षेत्र में सहयोगात्मक साझेदारी को बढ़ावा देने के लिए भारत और सेशेल्स के बीच 10 दिवसीय संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास लमितिये-24 सोमवार से शुरू होगा। 27 मार्च तक चलने वाले इस अभ्यास के 10वें सत्र में भाग लेने के लिए भारतीय सेना का दल रविवार को सेशेल्स रवाना हुआ। इसमें भारतीय गोरखा राइफल्स और सेशेल्स रक्षा बल (एसडीएफ) से 45-45 कर्मी हिस्सा लेंगे। सेना के मुताबिक, यह अभ्यास आपसी समझ विकसित करने और सहयोग बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान देगा। साथ ही दोनों सेनाओं के बीच कौशल, अनुभव और अनुरूप अभ्यासों के आदान-प्रदान के अलावा द्विपक्षीय सैन्य संबंधों का निर्माण भी करेगा और उन्हें प्रोत्साहन देगा।

आधुनिक उपकरणों का होगा प्रदर्शन: अभ्यास के दौरान दोनों देश आधुनिक उपकरणों और प्रौद्योगिकी का प्रदर्शन करेंगे और अर्ध-शहरी वातावरण में आने वाले संभावित खतरों को विफल करने के लिए सामरिक अभ्यासों की एक शृंखला को संयुक्त रूप से प्रशिक्षित और कार्यान्वित करेंगे। क्रियोल भाषा में ‘लमितिये’ का अर्थ ‘मित्रता’ होता है। यह एक द्विवार्षिक प्रशिक्षण कार्यक्रम है और 2001 से इसका आयोजन सेशेल्स में किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल
जापान के प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोमवार को घोषणा की कि उत्तर कोरिया ने एक संदिग्ध बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च की है। दक्षिण कोरिया की सेना का भी कहना है कि उत्तर कोरिया ने सोमवार को पूर्वी सागर में एक बैलिस्टिक मिसाइल दागी है। प्योंगयांग ने इससे पहले 14 जनवरी को संदिग्ध मिसाइल प्रक्षेपण किया था।।

 
विज्ञापन

पीओके, गिलगित बाल्टिस्तान के लोगों पर अत्याचार के लिए पाकिस्तान को फटकार
यूनाइटेड कश्मीर पीपुल्स नेशनल पार्टी के प्रवक्ता और प्रमुख कार्यकर्ता सरदार नसीर अजीज खान ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) और गिलगित बाल्टिस्तान के लोगों पर अत्याचार के लिए संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान को फटकार लगाई है। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 55वें सत्र को संबोधित करते हुए यूकेपीएनपी नेता ने पीओके और जीबी में मानवाधिकार की गंभीर स्थिति पर चिंता व्यक्त की। 
 

अफगानिस्तान में हजारों आतंकियों ने ले रखी है शरण : पाकिस्तान
अफगानिस्तान में पाकिस्तान के विशेष प्रतिनिधि राजदूत आसिफ दुर्रानी ने दावा किया कि तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के लगभग 5-6 हजार आतंकियों ने अफगानिस्तान में शरण ली हुई है। द डॉन के अनुसार, दुर्रानी इस्लामाबाद में पाकिस्तान इंस्टीट्यूट फॉर पीस स्टडीज (पीआईपीएस) की तरफ से 'अफगान शांति एवं सुलह : पाकिस्तान के हित व नीति विकल्प' विषयक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
 

श्रीलंका ने भारत के 21 मछुआरे पकड़े, दो नावें भी जब्त कीं
श्रीलंकाई नौसेना ने अवैध तरीके से मछली पकड़ने के आरोप में 21 भारतीय मुछआरों को गिरफ्तार कर उनकी दो नावें जब्त कर लीं। नौसेना ने कहा कि मछुआरों को शनिवार को डेल्फ्ट के जाफना द्वीप के पास से गिरफ्तार कर कांकेसंथुराई बंदरगाह ले जाया गया है। कहा जा रहा है कि ये सभी तमिलनाडु के निवासी हैं। इससे पहले, शुक्रवार को श्रीलंका ने उत्तरी जाफना के करईनगर के तट से 15 भारतीय मछुआरों को हिरासत में लिया था। इस साल अब तक श्रीलंका ने 146 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। उधर, तमिलनाडु प्रदेश भाजपा और पाट्टाली मक्कल कॉची ने केंद्र से मछुआरों की शीघ्र रिहाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed