फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Teesta Water Project: India will help Bangladesh, FS Kwatra put forward proposal before PM Hasina

तीस्ता जल परियोजना: बांग्लादेश की मदद करेगा भारत, विदेश सचिव क्वात्रा ने पीएम हसीना के सामने रखा प्रस्ताव

Fri, 10 May 2024 06:30 AM IST
निर्मल कांत एजेंसी, ढाका।
एजेंसी, ढाका। Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 10 May 2024 06:30 AM IST
सार

Teesta Water Project: बांग्लादेश के विदेश मंत्री हसन महमूद ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत के विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने प्रधानमंत्री शेख हसीना और से मुलाकात के दौरान तीस्ता जल परियोजना में मदद का प्रस्ताव रखा।

विज्ञापन
Teesta Water Project: India will help Bangladesh, FS Kwatra put forward proposal before PM Hasina
विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

भारत ने बांग्लादेश को इसकी महत्वाकांक्षी तीस्ता जल परियोजना में मदद का प्रस्ताव दिया है। बांग्लादेश के विदेश मंत्री हसन महमूद ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि भारत के विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री शेख हसीना और से मुलाकात के दौरान यह प्रस्ताव रखा। बांग्लादेश तीस्ता नदी पर एक जलाशय का निर्माण कर रहा है। तीस्ता जल का बंटवारा भारत और बांग्लादेश के बीच एक विवादास्पद मुद्दा है। इसी वजह से बांग्लादेश ने जलाशय के निर्माण की पहल की और चीन इस परियोजना का समर्थन कर रहा है। 

विज्ञापन


हसीना के बाद क्वात्रा ने महमूद से भी मुलाकात की। इसकी जानकारी देते हुए महमूद ने बताया कि क्वात्रा ने तीस्ता से जुड़ी परियोजना के लिए भारत की तरफ से वित्त-पोषण का प्रस्ताव रखा है। परियोजना बांग्लादेश की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाई जाएगी। हालांकि, भारत की तरफ से इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, क्वात्रा ने शेख हसीना को दिल्ली आने के लिए आमंत्रित किया है। हसीना हाल ही में चौथी बार बांग्लादेश की सत्ता में आई हैं। नए कार्यकाल में वे अभी तक किसी विदेश दौरे पर नहीं गई हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही वे पहले विदेश दौरे पर भारत आएंगी।  
विज्ञापन


सुरक्षा, व्यापार समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा
इस दौरे के संबंध में विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि बांग्लादेश हमारा एक अग्रणी विकास भागीदार है। इसके अलावा क्षेत्र में इसका सबसे बड़ा व्यापार भागीदार है। विदेश सचिव की यात्रा से द्विपक्षीय संबंधों के और मजबूत होने तथा विविध क्षेत्रों में सहयोग को गति मिलने की उम्मीद है। विदेश सचिव ने राजनीतिक और सुरक्षा, जल, व्यापार और निवेश, बिजली और ऊर्जा, रक्षा, कनेक्टिविटी और उप-क्षेत्रीय सहयोग सहित व्यापक द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed