फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Tech CEO Who Featured In 'Forbes 30 Under 30' List Found Dead In US

अमेरिका: फोर्ब्स की ‘30 अंडर 30 सूची’ में शामिल टेक सीईओ अपार्टमेंट में मृत मिलीं, सिर पर कई चोट के निशान

Wed, 27 Sep 2023 01:16 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 27 Sep 2023 01:16 PM IST
सार

पुलिस को सोमवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे जानकारी मिली। जांच करने पर पाया कि लापरे के सिर पर कई चोट के निशान थे। अधिकारी का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह सामने आ पाएगी। 
 

विज्ञापन
Tech CEO Who Featured In 'Forbes 30 Under 30' List Found Dead In US
पावा लापरे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका में 26 साल की एक टेक सीईओ सोमवार को एक अपार्टमेंट में मृत पाई गई हैं। उनके सिर पर चोट के निशान मिले हैं। बाल्टीमोर पुलिस विभाग (बीपीडी) ने बताया कि ईकोमैप टेक्नोलॉजीज कंपनी की सह संस्थापक पावा लापरे डाउनटाउन बाल्टीनोर अपार्टमेंट में मरी हुई मिलीं। इस मामले में एक 32 वर्षीय युवक पर शक है। 

विज्ञापन


सोमवार सुबह मौत की जानकारी

पुलिस कमिश्नर रिचर्ड वॉर्ले ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि वह जेसन डीन बिलिंगस्ले की तलाश कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस को सोमवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे जानकारी मिली थी। सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। वहां, लापरे मृत मिलीं। जांच करने पर पाया कि उनके सिर पर कई चोट के निशान थे। 

विज्ञापन

अधिकारी का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह सामने आ पाएगी। 

खतरनाक अपराधी हो सकता...
रिचर्ड का कहना है कि जेसन खतरनाक अपराधी हो सकता है। उस पर फर्स्ट डिग्री हत्या, हमला, लापरवाही से खतरे में डालने और कई अन्य आरोप हैं। उसके पास हथियार भी हो सकता है। उन्होंने चेताते हुए कहा कि आरोपी नुकसान पहुंचाने के लिए कुछ भी कर सकता है। वह मार भी सकता है और दुष्कर्म भी कर सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी ने जताया दुख
लापरे की टेक कंपनी ने मंगलवार को उनकी मौत की पुष्टि की है। वहीं, एक रिपोर्ट के अनुसार, लापरे को उनकी स्टार्टअप कंपनी के कारण इस साल सामाजिक प्रभाव के लिए फोर्ब्स की 30 अंडर 30 सूची में शामिल किया गया था। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed