{"_id":"5d7421968ebc3e0168430c6b","slug":"teacher-beated-and-murdered-student-in-pakistan-friends-burn-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान में शिक्षक ने छात्र की पीटकर की हत्या, दोस्तों ने स्कूल ही फूंक डाला","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान में शिक्षक ने छात्र की पीटकर की हत्या, दोस्तों ने स्कूल ही फूंक डाला
Sun, 08 Sep 2019 03:01 AM IST
Nilesh Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
Published by: Nilesh Kumar
Updated Sun, 08 Sep 2019 03:01 AM IST
सार
लाहौर के गुलशन-ए-रावी क्षेत्र के अमेरिकन लायसटफ स्कूल के 10 कक्षा के छात्र हाफिज हुनैन बिलाल को अध्यापक ने बुरी तरह पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत स्थित स्कूल में अध्यापक ने पढ़ाई नहीं करने पर छात्र को इतना पीटा की उसकी मौत हो गई। इसके बाद अपने सहपाठी की मौत से गुस्साए छात्रों ने स्कूल में आग लगा दी।
विज्ञापन
रिपोर्ट के मुताबिक, लाहौर के गुलशन-ए-रावी क्षेत्र के अमेरिकन लायसटफ स्कूल के 10 कक्षा के छात्र हाफिज हुनैन बिलाल को अध्यापक ने बुरी तरह पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, मुहम्मद कामरान ने पाठ याद नहीं करने पर लड़के पर लगातार घूसे बरसाए, बाल खींचे और सिर को दीवार पर पटका।
विज्ञापन
बुरी तरह पिटाई के बाद छात्र कक्षा में ही गिर गया और अस्पताल ले जाते हुए उसकी मौत हो गई। गुरुवार को हुई इस घटना के बाद छात्रों के दल ने शुक्रवार को स्कूल पर पेट्रोल की बोतलें फेंकी और आग लगा दी। आग बुझाने के लिए दमकल विभाग को कई घंटों तक खासी मशक्कत करनी पड़ी। इस मामले में तीन छात्रों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
लाहौर के गुलशन-ए-रावी क्षेत्र के अमेरिकन लायसटफ स्कूल के 10 कक्षा के छात्र हाफिज हुनैन बिलाल को अध्यापक ने बुरी तरह पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई।