फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Taste deterioration and loss of smelling power Early signs of community spread of Corona

स्वाद बिगड़ना व सूंघने की शक्ति खोना कोरोना के सामुदायिक प्रसार के शुरुआती संकेत

Fri, 13 Nov 2020 04:41 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 13 Nov 2020 04:41 PM IST
विज्ञापन
Taste deterioration and loss of smelling power Early signs of community spread of Corona
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए लगातार शोध जारी है। इसी क्रम में शोधकर्ताओं की एक अंतरराष्ट्रीय टीम ने कहा है कि स्वाद बिगड़ना और सूंघने की शक्ति खोना कोरोना वायरस के सामुदायिक प्रसार के शुरुआती संकेत हैं।

विज्ञापन


'नेचर कम्युनिकेशंस' नामक पत्रिका में प्रकाशित अध्ययन में कहा गया है कि लॉकडाउन लागू होने के पांच दिन बाद स्वाद बिगड़ना और सूंघने की शक्ति खोने की रिपोर्ट में गिरावट देखी गई। जिन देशों में कड़ाई से लॉकडाउन लागू हुआ वहां इसमें काफी तेजी से मामले कम होते गए।
विज्ञापन


अमेरिका में पेन स्टेट यूनिवर्सिटी और अध्ययन के लेखक जॉन हेस के अनुसार कोरोना वायरस महामारी के दौरान आइसीयू को मरीजों से भरने से बचाने के लिए कई देशों ने कड़े कदम उठाए। शोध में पता चला है कि सामान्य आबादी में अचानक स्वाद बिगड़ने और सूंघने की शक्ति खोने की रिपोर्ट में वृद्धि इस बात का संकेत हो सकती है कि कोविड-19 सामुदायिक स्तर पर फैल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने अध्ययन में, शोधकर्ताओं ने ग्लोबल कंसोर्टियम फॉर केमोसेंसरी रिसर्च सर्वे के डेटा का इस्तेमाल किया। यह वैश्विक स्तर पर क्राउड सोर्स ऑनलाइन स्टडी है, जो 35 से अधिक भाषाओं में उपलब्ध है। इसके अलावा, टीम ने सात मई के बाद का फ्रांस सरकार के आंकड़ों का भी इस्तेमाल किया। इस दौरान देश के विभिन्न क्षेत्रों को कोरोना के केस के आधार पर लाल या हरे रंग में वर्गीकृत किया गया। लाल रंग वाली श्रेणी में ज्यादा केस वाले क्षेत्रों को रखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed