{"_id":"6587a4c168317cb74304b496","slug":"targeted-shooting-at-florida-mall-gunman-flees-a-man-died-and-a-woman-injured-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: फ्लोरिडा पैडॉक मॉल में गोलीबरी; लक्षित हमले के बाद आरोपी फरार, एक व्यक्ति की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: फ्लोरिडा पैडॉक मॉल में गोलीबरी; लक्षित हमले के बाद आरोपी फरार, एक व्यक्ति की मौत
Sun, 24 Dec 2023 08:59 AM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फ्लोरिडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फ्लोरिडा
Published by: श्वेता महतो
Updated Sun, 24 Dec 2023 08:59 AM IST
सार
इस घटना के बाद मीडिया से बात करते हुए ओकाला पुलिस प्रमुख माइक बाल्केन ने बताया कि व्यक्ति पर कई गोली चलाने के बाद मॉल के सामान्य क्षेत्र में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
यूएस पुलिस
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के फ्लोरिडा में शनिवार को एक अज्ञात बंदूकधारी ने गोलीबारी की, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह घटना शनिवार की दोपहर 3:40 बजे ओकाला के पैडॉक मॉल में घटी। पुलिस के अनुसार व्यक्ति पर लक्षित हमले के बाद आरोपी फरार हो गया।
गोलीबारी में एक महिला घायल
इस घटना के बाद मीडिया से बात करते हुए ओकाला पुलिस प्रमुख माइक बाल्कन ने बताया कि व्यक्ति पर कई गोलियां चलाई गई जिसके बाद मॉल के सामान्य क्षेत्र में उसकी मौत हो गई। इस घटना में एक महिला के पैर में भी गोली लगी। गोलीबारी के बाद मॉल को तुरंत खाली करवाया गया।
बाल्कन ने कहा, घटना की जानकारी पाकर अधिकारी तुरंत मॉल के भीतर घुसे। गोलीबारी के दौरान अन्य लोग भी घायल हुए हैं। उनमें से एक को सीने में दर्द तो दूसरे ने हाथ टूटने की सूचना दी। जांच के लिए अगले 12 घंटों तक मॉल को बंद रखा जाएगा।'
विज्ञापन
उन्होंने आरोपी कr पहचान करने के लिए वहां मौजूद लोगों की मदद मांगी है। गोलीबारी के दौरान मॉल के एक स्टोर में भागने वाली महिला ने बताया कि उसने ही पुलिस को इस घटना की सूचना दी थी। महिला ने कहा, 'हम जमीन पर गिर पड़े। मैंने तुरंत पुलिस प्रमुख को इसकी सूचना दी और उन्होंने तुरंत कार्रवाई की।' पुलिस ने बताया कि उन्होंने आरोपी को पकड़ने के लिए जांच शुरू कर दी है।