फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Talibani entered the gurdwara with weapons in kabul afghanistan

अफगानिस्तान संकट: हथियारों के साथ गुरुद्वारे में घुसे तालिबान के लड़ाके, कई को बनाया बंधक

Wed, 06 Oct 2021 12:58 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 06 Oct 2021 12:58 AM IST
सार

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि तालिबान अधिकारियों ने गुरुद्वारे के सीसीटीवी कैमरों को भी तोड़ दिया। इसके अलावा गुरुद्वारे में भी तोड़फोड़ की गई है।

विज्ञापन
Talibani entered the gurdwara with weapons in kabul afghanistan
तालिबान (फाइल) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अफगानिस्तान पर कब्जा जमा चुका तालिबान सुधरने वाला नहीं है। अब उसका असली चेहरा सामने लोगों के सामने आने लगा है। तालिबान के लड़ाके काबुल में करता परवन गुरुद्वारे में हथियारों के साथ घुस गए और कई लोगों को बंदी बना लिया। बता दें कि काबुल का करता परवन गुरुद्वारा वही पवित्र स्थान है जहां सिखों के गुरू नानक देव जी आए थे। 

विज्ञापन


इंडियन वर्ल्ड फोरम के अध्यक्ष पुनीत सिंह चंडोक ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि शांति की बात करने तालिबान की काबुल में एक बार फिर तमाम दावों की पोल खुली है। अज्ञात भारी हथियारों से लैस तालिबान के लोगों के एक समूह ने काबुल स्थित गुरुद्वारे में घुसकर कई लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


चंडोक ने कहा कि तालिबान के लड़ाकों गुरुद्वारे में काफी उत्पाद मचाया, उन्होंने मौजूद समुदाय को हिरासत में ले लिया है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि तालिबान अधिकारियों ने गुरुद्वारे के सीसीटीवी कैमरों को भी तोड़ दिया। इसके अलावा गुरुद्वारे में भी तोड़फोड़ की गई है। हमले की खबर मिलने पर स्थानीय गुरुद्वारा प्रबंधन भी मौके पर पहुंचा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


करता परवन गुरुद्वारा की दुनियाभर के सिखों के लिए खास जगह है जो अफगानिस्तान के उत्तर-पश्चिमी काबुल में है। तालिबान ने इससे पहले अफगानिस्तान के पूर्वी प्रांत स्थित गुरुद्वारे की छत से निशान साहिब-सिख पवित्र ध्वज को हटा दिया था। 


अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद यहां अल्पसंख्यकों पर अत्याचार और बर्बरता की खबरे लगातार सामने आ रही हैं। तालिबान अल्पसंख्यकों की धार्मिक और जातीय पहचान के आधार पर हत्याएं कर रहा है। हालांकि तालिबान ने कहा था वह देश के अल्पसंख्यकों की सुरक्षा करेगा लेकिन ऐसा होता नहीं दिख रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed