फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Taliban supports girls protesting for hijab in Karnataka

हिजाब विवाद में कूदा तालिबान: प्रदर्शन कर रहीं लड़कियों का किया समर्थन, कहा-'इस्लामिक मूल्यों के लिए ये खड़ी हैं'

Thu, 10 Feb 2022 01:56 PM IST
रोमा रागिनी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल Published by: रोमा रागिनी Updated Thu, 10 Feb 2022 01:56 PM IST
सार

तालिबान ने हिजाब के लिए प्रदर्शन कर रही मुस्लिम लड़कियों का समर्थन किया है। उसने अल्लाहू अकबर बोलती कर्नाटक की बुर्के वाली वायरल लड़की की प्रशंसा की है।
 

विज्ञापन
Taliban supports girls protesting for hijab in Karnataka
हिजाब विवाद - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कर्नाटक का हिजाब विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है लेकिन नेताओं की बयानबाजी जारी है। इसी बीच तालिबान भी हिजाब विवाद में कूद पड़ा है। उसने हिजाब के लिए प्रदर्शन करने वाली मुस्लिम लड़कियों का समर्थन किया है। तालिबान ने कर्नाटक की मुस्लिम लड़कियों की प्रशंसा करते हुए लिखा कि ये लड़कियां इस्लामिक मूल्यों के लिए खड़ी हैं।

विज्ञापन


अफगानिस्तान के इस्लामिक अमीरात के उप प्रवक्ता इनामुल्ला समांगनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'भारतीय मुस्लिम लड़कियों का हिजाब के लिए संघर्ष दिखाता है कि हिजाब सिर्फ अरब, ईरान और पाकिस्तान की संस्कृति नहीं है बल्कि इस्लामिक मूल्य है। जिसके लिए दुनिया भर में मुस्लिम लड़कियां विभिन्न तरीकों से बलिदान करती हैं और अपने धार्मिक मूल्य की रक्षा करती हैं'।
विज्ञापन


वायरल बुर्के वाली लड़की की तारीफ
समांगनी ने बुर्के में कर्नाटक की लड़की की तस्वीर भी शेयर की है। अल्लाहू अकबर बोलते हुए इस लड़की की तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। उसने कहा कि इस बुर्का वाली लड़की का तालिबान के कई सीनियर अधिकारी प्रशंसा कर रहे हैं. उसने कहा कि तालिबान बुर्के के लिए लड़ रही इन लड़कियों का समर्थन करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं तालिबानी प्रवक्ता ने एक पाकिस्तानी के ट्वीट पर पलटवार किया। पाकिस्तानी यूजर ने लिखा कि कर्नाटक की मुस्लिम लड़कियां सेक्युलिरज्म के लिए लड़ रही हैं। जिसके बाद समांगनी ने लिखा कि वह एक फेक सेक्युलरिस्ट है क्योंकि हिजाब के लिए प्रदर्शन कर रही लड़कियों को सेक्युलर कहकर वह इस्लाम के प्रति दुश्मनी दिखा रहा है।

अफगानिस्तानी महिलाओं ने किया था हिजाब का विरोध
तालिबान ने सत्ता में आते ही महिलाओं के लिए हिजाब पहनना अनिवार्य कर दिया था। वहीं महिलाओं के अधिकार का हनन करते हुए तालिबान ने टीवी शो में महिला कलाकारों को काम करने से रोक दिया है। उन्होंने महिलाओं को हर समय ढंके रहने का आदेश दिया था। जिसके बाद अफगान में कई महिलाओं ने हिजाब रूल का विरोध किया था। 


कर्नाटक में एक जनवरी से हिजाब पर विवाद शुरू है। जब एक शिक्षण संस्थान में 6 मुस्लिम लड़कियों को हिजाब पहनकर क्लास करने से मना कर दिया गया। कॉलेज प्रबंधन ने हिजाब को कॉलेज के ड्रेस नियमों के खिलाफ बताया। तब से इस मामले ने तूल पकड़ लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed