फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Taliban Spokesperso, Zabihullah Mujahid says we should not get involved in Indo-Pak dispute, want good relations with India

तालिबान : प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा- भारत-पाक विवाद में हमें नहीं पड़ना, चाहते हैं अच्छे रिश्ते 

Mon, 16 Aug 2021 05:40 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 16 Aug 2021 05:40 AM IST
सार

  • तालिबान के प्रवक्ता ने कहा, भारत-पाकिस्तान विवाद में हस्तक्षेप नहीं करना है, यह दोनों देशों की आपसी समस्या है
  • मीडिया से बातचीत में कहा, भारत के राजनयिक अफगानिस्तान में एकदम सुरक्षित रहेंगे और किसी को डरने की जरूरत नहीं है

विज्ञापन
Taliban Spokesperso, Zabihullah Mujahid says we should not get involved in Indo-Pak dispute, want good relations with India
तालिबान प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद - फोटो : twitter

विस्तार

अफगानिस्तान में फैली दहशतगर्दी  के बीच तालिबानी प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा कि हम भारत के साथ अच्छे और मजबूत रिश्ते बनाना चाहते हैं। तमाम राजनयिक भी यहां पर सुरक्षित रहेंगे। किसी को भी देश छोड़कर छोड़ने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन


भारत संग अच्छे रिश्ते चाहता है तालिबान
तालिबानी प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा कि हमें भारत संग अच्छे और मजबूत रिश्ते चाहिए। तमाम राजनयिक भी यहा पर सुरक्षित रहेंगे। किसी को भी देश छोड़ने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन


एक तरफ तालिबान को भारत संग अच्छे रिश्ते चाहिए, वहीं दूसरी तरफ भारत की पाकिस्तान संग चल रही तल्खी पर उसे कुछ नहीं कहना है। तालिबान ने जोर देकर कहा है कि उसे भारत-पाकिस्तान विवाद में हस्तक्षेप नहीं करना है। दोनों देशों की आपसी समस्या है। तालिबान इसमें कोई भी भूमिका नहीं निभाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या भारत तालिबान पर भरोसा कर सकता है या नहीं?
पड़ोसी होने के नाते भारत ने हमेशा कहा है कि वो अफगानिस्तान में लोकतंत्र को सशक्त करने में और शांति स्थापित करने में अहम योगदान निभा सकता है। लेकिन तालिबान ने लगातार इस पहल का विरोध किया है। इसी वजह से जब तालिबान भारत संग अच्छे रिश्तों की बात करता है, तब उसकी नीयत पर कई तरह के सवाल खड़े हो जाते हैं।


मीडिया से बातचीत के दौरान तालिबान ने अफगानिस्तान के भविष्य पर भी विस्तार से बात की है। कहा कि तालिबान राज में भी महिलाओं को पढ़ने लिखने का मौका दिया जाएगा। वे बाहर जाकर काम भी कर पाएंगी। बस शर्तें हैं कि वे सभी महिलाएं शरिया कानून का सख्ती से पालन करेंगी। साथ ही उन्हें हिजाब जरूर पहनना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed