फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Taliban releases thousands of prisoners from jails most of them associated with terror organizations

अफगानिस्तान: तालिबान की एंट्री के साथ शुरू हुई आतंकियों की रिहाई, छोड़े गए 5000 से ज्यादा कैदी

Tue, 17 Aug 2021 07:12 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 17 Aug 2021 07:12 PM IST
सार

अफगानिस्तान में नियंत्रण हासिल करने के बाद अब तालिबान यहां की जेलों में बंद आतंकवादियों को रिहा कर रहा है। जानकारी के अनुसार अभी तक पांच हजार से ज्यादा कैदी रिहा किए जा रहे हैं। इनमें से अधिकतक तालिबान और अल-कायदा के सदस्य बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Taliban releases thousands of prisoners from jails most of them associated with terror organizations
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

अफगानिस्तान में सत्ता अपने हाथ में लेने के बाद तालिबान राजधानी काबुल की जेलों से अब तक पांच हजार से ज्यादा कैदियों को रिहा कर चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रिहा कराए गए अधिकांश कैदी तालिबान और अलकायदा से जुड़े हुए हैं। जेल से निकलते इन कैदियों के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में कैदियों को सामान उठाए हुए जाते देखा जा सकता है। ये कैदी काबुल, बगराम और पुल-ए-चरखी आदि जेलों से रिहा किए हैं। एक आंकड़े के अनुसार यहां जेलों में 30 हजार कैदी हैं।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


रिहा किए गए कैदियों में केरल के कुछ नागरिक भी हैं शामिल
जानकारी के अनुसार रिहा किए गए कैदियों में आठ केरल के निवासी भी हैं जो इस्लामिक स्टेट (आईएस) में शामिल होने के लिए अफगानिस्तान चले गए थे। इन कैदियों को अफगानी सुरक्षा बलों ने एक लड़ाई के दौरान पकड़ा था और जेल में डाल दिया था। केरल के इन कैदियों में निमिशा फातिमा भी शामिल है। निमिशा आईएस में शामिल होने के लिए अपने पति बेक्सन के साथ 2016 में भारत छोड़कर अफगानिस्तान चली गई थी। बाद में बेक्सन की एक हमले में मौत हो गई थी और निमिशा को जेल में बंद कर दिया गया था।

अमरुल्लाह सालेह ने खुद को घोषित किया कार्यवाहक राष्ट्रपति
20 साल तक अफगानिस्तान की सत्ता से बेदखल रहने के बाद तालिबान ने एक बार फिर यहां का नियंत्रण हासिल कर लिया है। लेकिन, अफगानिस्तान में चल रहे सत्ता परिवर्तन के इस संकट के बीच मंगलवार की शाम को देश के पहले उपराष्ट्रपति अमरुल्लाह सालेह ने बड़ा एलान किया है। सालेह ने खुद को अफगानिस्तान का कार्यवाहक राष्ट्रपति घोषित किया है। उन्होंने कहा कि मैं देश के सभी नेताओं से उनके सहयोग और समर्थन के लिए संपर्क कर रहा हूं। तालिबान ने अभी तक इसे लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed