फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Taliban new Order Women and men will not go to the park on the same day

तालिबान का नया फरमान: महिला-पुरुष एक ही दिन नहीं जाएंगे पार्क, कहा- उद्यानों में दोनों का मेलजोल शरीयत के खिलाफ

Tue, 29 Mar 2022 12:46 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, काबुल।
एजेंसी, काबुल। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 29 Mar 2022 12:46 AM IST
सार

तालिबान मानता है कि देश के मनोरंजन पार्कों और उद्यानों में महिला-पुरुषों का मेलजोल शरीयत के खिलाफ है और शरीया कानून इसकी इजाजत नहीं देता है। ऐसे में दोनों के लिए अलग-अलग दिन पार्कों में घूमने के लिए व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
Taliban new Order Women and men will not go to the park on the same day
तालिबान ने पब्लिक पार्कों में महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग दिन निर्धारित किए। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लड़कियों को स्कूली शिक्षा से महरूम करने और पुरुष साथी के बिना महिलाओं को हवाई यात्रा से रोकने के बाद अब तालिबान ने अफगानिस्तान में नया फरमान सुनाया है। उसने कहा है कि महिलाएं और पुरुष एक ही दिन मनोरंजन पार्क में नहीं जा सकते हैं। नए फरमान के मुताबिक अब पुरुष बुधवार से शनिवार और महिलाएं रविवार से मंगलवार तक ही मनोरंजन पार्कों जा सकेंगी।

विज्ञापन


तालिबान मानता है कि देश के मनोरंजन पार्कों और उद्यानों में महिला-पुरुषों का मेलजोल शरीयत के खिलाफ है और शरीया कानून इसकी इजाजत नहीं देता है। ऐसे में दोनों के लिए अलग-अलग दिन पार्कों में घूमने के लिए व्यवस्था की गई है। इसी के साथ तालिबान के लड़ाके यदि पार्कों में जाते हैं तो उन्हें अपने साथ हथियार ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन


तालिबान अंतरराष्ट्रीय मान्यता के लिए इस तरह के फैसले के जारी कर अपनी एक नरम छवि पेश करना चाहता है। तालिबान प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने सोशल मीडिया पर कहा, मुजाहिदीनों को हथियारों, सैन्य वर्दी और वाहनों के साथ पार्कों में जाने की अनुमति नहीं होगी। हालांकि महिला पुरुषों के लिए अलग-अलग दिन तय करने के बारे में कोई अलग से बयान नहीं दिया गया है लेकिन काबुल के उद्यानों में ऐसी व्यवस्था कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अफगानिस्तान में बीबीसी का प्रसारण रोका 
बीबीसी ने कहा है कि पश्तो, फारसी और उज्बेक भाषा में उसके बुलेटिनों को रोकने के आदेश अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने जारी किए हैं। इसी तरह वॉयस ऑफ अमेरिका को भी तालिबान ने प्रसारण रोकने का आदेश दिया है। बीबीसी ने कहा, अफगानिस्तान के लोगों के लिए अनिश्चितता और अशांति के समय में यह एक चिंताजनक स्थिति है। बीबीसी विश्व सेवा में भाषाओं के प्रमुख तारिक कफाला ने कहा, हम तालिबान से उनका फैसला वापस लेने की अपील करते हैं। पत्रकार यालदा हकीम ने भी ट्वीट किया कि हम तत्काल प्रसारण बहाल करने की मांग करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed