फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Taliban making sex slave: A woman was burnt alive for cooking shoddy food, former judges serious allegation

सेक्स स्लेव बना रहा तालिबान: घटिया खाना बनाने पर एक महिला को जिंदा जलाया, पूर्व जज का गंभीर आरोप

Sat, 21 Aug 2021 03:51 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 21 Aug 2021 03:51 PM IST
सार

तालिबान समर्थक भले दावा करे कि वह इस बार बदले रूप में सामने आया है, लेकिन उसकी हरकतें बदली नहीं हैं। अमेरिका में रह रहीं एक पूर्व महिला जज का आरोप है कि तालिबान महिलाओं को सेक्स स्लेव बना रहा है। 
 

विज्ञापन
Taliban making sex slave: A woman was burnt alive for cooking shoddy food, former judges serious allegation
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

अपनी जान बचाकर अमेरिका में रह रहीं पूर्व जज नजला अयुबी ने तालिबान पर गंभीर आरोप लगाया है। उनका दावा है कि तालिबान अब भी नहीं बदला है। उसके लड़ाके महिलाओं को सेक्स स्लेव बनाकर उनका शोषण कर रहे हैं। एक महिला को इसलिए जिंदा जला दिया गया कि उसने उनके लिए घटिया खाना बनाया था। अयुबी ने यह भी दावा किया कि महिलाओं को ताबूतों में बंद कर पड़ोसी देश भेजा जा रहा है, ताकि उनका यौन शोषण किया जा सके। 

विज्ञापन


पूर्व जज अयूबी ने स्काई न्यूज को बताया कि वह अफगानिस्तान की महिलाओं के संपर्क में हैं। कई महिलाओं ने उनके साथ तालिबानियों द्वारा आपत्तिजनक व्यवहार व हिंसा की शिकायत की। अयूबी ने दावा किया कि एक महिला को इसलिए जिंदा जला दिया गया कि उसका बनाया खाना  तालिबानी लड़ाकों को पसंद नहीं आया। पिछले कुछ दिनों में बहुत सारी अफगान युवतियों को ताबूतों में डालकर पड़ोसी देशों को भेजा गया, ताकि वहां उन्हें सेक्स स्लेव बनाकर उनका यौन शोषण किया जा सके। 
विज्ञापन


बुरे सपने जैसा है तालिबान
नजला अयुबी ने कहा कि तालिबानी लड़ाकों से छोटी बच्चियों का जबरन निकाह किया जा रहा है। अयुबी ने कहा कि मुझे नहीं पता कि महिलाओं को काम पर जाने की इजाजत के वादे का क्या हुआ? दरअसल तालिबान एक बुरे सपने की तरह है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें, अफगानिस्तान पर 20 साल बाद तालिबान ने फिर कब्जा कर लिया है। उसने देश के राष्ट्रपति भवन पर भी कब्जा कर लिया है। मुल्क को इस्लामिक अमीरात घोषित कर दिया गया है। 

एक लड़की का वीडियो हो रहा वायरल
अफगानिस्तान की एक ऐसी ही लड़की का वीडियो ट्विटर पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उनका खौफ सामने आ रहा है। पढ़ने लिखने व नौकरी करने की उम्र में इन लड़कियों को दरिंदगी का सामना करना पड़ रहा है। इन्हें कोई बचाने वाला नहीं है। 

एक्टिविस्ट मासिह अलीनेजाद के ट्विटर अकाउंट से सोशल मीडिया में साझा किए गए वीडियो में एक अफगानी लड़की आंसू रोती हुई दिख रही है। वह रोते हुए बताती है कि उसका जुर्म सिर्फ इतना है कि उसने अफगानिस्तान में जन्म लिया। हमारी गिनती ही नहीं होती, क्योंकि हम अफगानी लड़कियां हैं। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed