फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Taliban Leader Anas Haqqani visit shrine of Mahmud ghazanavi told him  renowned Muslim warrior

तालिबान: महमूद गजनवी की कब्र पर पहुंचा अनस हक्कानी, सोमनाथ मंदिर पर हमला करने वाले आक्रांता को बताया 'योद्धा'

Wed, 06 Oct 2021 01:51 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 06 Oct 2021 01:51 PM IST
सार

अनस हक्कानी ने ट्विटर पर लिखा कि गजनवी ने एक मजबूत मुस्लिम शासन स्थापित किया और सोमनाथ मंदिर को तोड़ दिया।  

विज्ञापन
Taliban Leader Anas Haqqani visit shrine of Mahmud ghazanavi told him  renowned Muslim warrior
अनस हक्कानी - फोटो : @AnasHaqqani313

विस्तार

अफगानिस्तान पर कब्जा करने वाले तालिबान का असली चेहरा धीरे-धीरे सामने आ रहा है। अब तालिबानी नेता अनस हक्कानी ने सोमनाथ मंदिर पर 17 बार आक्रमण करने वाले महमूद गजनवी को एक प्रसिद्ध मुस्लिम योद्धा करार दिया है। उसने महमूद गजनवी को 10वीं शताब्दी का मुस्लिम योद्धा बताया है, जिसने एक मजबूत मुस्लिम शासन की स्थापना की थी। इससे पहले मंगलवार को उसने महमूद गजनवी की कब्र का दौरा भी किया था। इस दौरान उसके साथ में तालिबान सरकार में आंतरिक मंत्री व छोटा भाई सिराजुद्दीन हक्कानी भी साथ था। 

विज्ञापन


अनस हक्कानी ने इस दौरे की फोटो अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट की हैं। उसने लिखा है- 'आज हमने 10वीं शताब्दी के प्रसिद्ध मुस्लिम योद्धा और मुजाहिद सुल्तान महमूद गजनवी की दरगाह का दौरा किया। गजनवी ने एक मजबूत मुस्लिम शासन स्थापित किया और सोमनाथ मंदिर को तोड़ दिया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


17 बार किया था सोमनाथ मंदिर पर आक्रमण 
सोमनाथ मंदिर पर हुआ हमला मानवता का सबसे क्रूर आक्रमण माना जाता है। महमूद गजनवी ने इस मंदिर को लूटने के लिए 17 बार हमला किया था। वह तुर्क वंश का पहला स्वतंत्र शासका था, जिसने 1024 एडी में सोमनाथ मंदिर को तोड़ा और यहां की सम्पत्ति को लूट ले गया। इस दौरान मंदिर में हजारों लोग पूजा कर रहे थे, हमले में उनका भी कत्ल कर दिया गया था। 

अनस हक्कानी तालिबान के हक्कानी नेटवर्क का प्रमुख नेता है। इसी गुट की लड़ाई तालिबानी नेता मुल्ला बरादर से हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed