{"_id":"614f4f1f8ebc3efd1b4afec0","slug":"taliban-hanged-dead-body-from-crane-in-herat-city-in-western-afghanistan-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगानिस्तान: तालिबान ने बीच सड़क पर शव को क्रेन पर टांगा, जानिए क्या है पूरा मामला","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अफगानिस्तान: तालिबान ने बीच सड़क पर शव को क्रेन पर टांगा, जानिए क्या है पूरा मामला
Sat, 25 Sep 2021 10:02 PM IST
अभिषेक दीक्षित
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sat, 25 Sep 2021 10:02 PM IST
सार
तालिबान ने दुनिया के सामने दावा किया था कि वह अब बदल चुका है। 20 साल पहले और अब के तालिबान में जमीन आसमान का फर्क है। हालांकि, समय के साथ-साथ तालिबान की बर्बरता सामने आने लगी है।
विज्ञापन
अफगानिस्तान में बुधवार को तीन अलग-अलग जगहों पर तालिबान के वाहनों पर हमला हुआ।
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
तालिबान ने पिछले महीने अफगानिस्तान पर पूरी तरह से कब्जा कर लिया था। तालिबान ने दुनिया के सामने दावा किया था कि वह अब बदल चुका है। 20 साल पहले और अब के तालिबान में जमीन आसमान का फर्क है। हालांकि, समय के साथ-साथ तालिबान की बर्बरता सामने आने लगी हैं। बताया जा रहा है कि तालिबान ने बीच सड़क पर एक शव को क्रेन पर टांग दिया।
विज्ञापन
एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि तालिबान ने एक शव को पश्चिमी अफगानिस्तान में हेरात शहर के मुख्य चौराहे पर टांग दिया। इलाके के वजीर अहमद सिद्दीकी ने समाचार एजेंसी एपी को बताया कि वहां चार शव लाए गए थे। तीन अन्य को दूसरे स्क्वायर पर टांगने के लिए ले जाया गया।
विज्ञापन
सिद्दीकी ने कहा कि यह चारों एक अपहरण के मामले में शामिल थे। इन सभी को पुलिस ने मार दिया। तालिबान के संस्थापकों में से एक मुल्ला नुरूद्दीन तुराबी ने इसी हफ्ते कहा था कि कठोर सजा का प्रावधान एक बार फिर लागू होगा, लेकिन शायद जनता के बीच नहीं।
विज्ञापन