अफगानिस्तान: तालिबान ने सलमा डैम पर भी किया कब्जा, पीएम मोदी ने किया था इसका उद्घाटन
तालिबान का दावा है कि उसने सलमा डैम पर भी कब्जा कर लिया। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2016 के दौरान अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी के साथ मिलकर सलमा डैम का उद्घाटन किया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अफगानिस्तान के 18 प्रांतों की राजधानियों पर तालिबान कब्जा कर चुका है। अब वह राजधानी काबुल से महज 50 किलोमीटर दूर रह गया है। इस बीच तालिबान का नया दावा बेहद चौंकाने वाला है। दरअसल, तालिबान ने अब दावा किया है कि उसने हेरात प्रांत में स्थित सलमा डैम पर भी कब्जा कर लिया है। बता दें कि यह वही डैम है, जिसका उद्घाटन 2016 के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था।
हेरात प्रांत में स्थित है सलमा डैम
गौरतलब है कि सलमा डैम अफगानिस्तान के हेरात प्रांत में स्थित है। इसे भारत-अफगानिस्तान के फ्रेंडशिप डैम के रूप में भी जाना जाता है। तालिबान के प्रवक्ता ने इस डैम पर कब्जा करने की पुष्टि की है। गौर करने वाली बात यह है कि तालिबान ने पहली बार सलमा डैम को निशाने पर नहीं लिया। वह चार अगस्त को भी इस डैम पर हमला कर चुका है। उस दौरान अफगानिस्तान सरकार ने हमले को नाकाम कर दिया था।