{"_id":"6089c5718ebc3ed1e6362483","slug":"taliban-brutal-punishment-girl-of-40-whips-for-talking-to-her-boyfriend","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालिबान की क्रूरता : बॉयफ्रेंड से बात कर रही युवती पर 40 कोड़े बरसाए","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
तालिबान की क्रूरता : बॉयफ्रेंड से बात कर रही युवती पर 40 कोड़े बरसाए
Thu, 29 Apr 2021 02:05 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, काबुल।
एजेंसी, काबुल।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 29 Apr 2021 02:05 AM IST
सार
- रहम की भीख मांगती रही युवती, कट्टरपंथी हंसते हुए वीडियो बनाते रहे
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : social media
विस्तार
अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना की वापसी के एलान के साथ तालिबान ने क्रूरता दिखाना शुरू कर दिया है। यहां हेरात प्रांत के हफ्तागोला गांव में एक युवती के फोन पर बॉयफ्रेंड से बात करने पर तालिबान ने उसे सरेआम 40 कोड़े मारे। तालिबानी नेता इस क्रूर सजा का वीडियो बनाते रहे। फेसबुक पर यह घटना 13 अप्रैल को साझा की गई।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, युवती ने शरिया कानून के खिलाफ बॉयफ्रेंड से बात की थी। इसके बाद स्थानीय लोग उसे सजा दिलाने के लिए तालिबान के पास गए और कट्टरपंथी मौलाना ने इस्लामी कानून के मुताबिक उसे कोड़े मारने की सजा सुनाई।
विज्ञापन
इस दौरान बड़ी संख्या में भीड़ मौजूद रही और युवती दर्द से कराहते हुए रहम की भीख मांगती रही। बुर्के में बैठी युवती यह कहती सुनाई दे रही है कि मुझे पश्चाताप है, मेरी गलती है, मैंने गड़बड़ कर दी है। लेकिन उसे मारने का सिलसिला नहीं रुका और धार्मिक कट्टरपंथी हंसते हुए मोबाइल फोन से रिकॉर्डिंग करते रहे।
विज्ञापन