{"_id":"6390ca28765a597e000d288d","slug":"taliban-beheaded-pakistan-army-soldier","type":"story","status":"publish","title_hn":"Taliban: तालिबान ने पाक फौजी का काटा सिर, चिठ्ठी जारी कर कहा- कोई जनाजे में शामिल हुआ तो उसके साथ...","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Taliban: तालिबान ने पाक फौजी का काटा सिर, चिठ्ठी जारी कर कहा- कोई जनाजे में शामिल हुआ तो उसके साथ...
Wed, 07 Dec 2022 10:45 PM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 07 Dec 2022 10:45 PM IST
सार
अफगानिस्तान के एक पत्रकार ने सुहैब जुबेरी ने सोशल मीडिया पर तालिबान क्रूरता की जानकारी दी है। सुहैब के मुताबिक सिर काटने की घटना बन्नू जिले के जानी खेल इलाके में हुई।
विज्ञापन
तालिबान (फाइल)
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
तालिबान ने अपनी क्रूरता दिखाते हुए एक पाकिस्तान के एक जवान की हत्या कर दी, तालिबान यहीं नहीं रुका उसने पाकिस्तानी सैनिक का सर कलम करके पेड़ पर लटका दिया। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, तालिबान ने एक चिठ्ठी भी लिखी है, जिसमें लिखा है कि अगर कोई मरने वाले के जनाजे में शामिल हुआ तो उसके साथ ही यही हश्र होगा। मारे गए पाकिस्तानी फौजी का नाम रहमान जमान है।
विज्ञापन
हालांकि, तालिबान की इस क्रूरता पर पाकिस्तान सराकर और उसकी फौज की तरफ से कोई बयान जारी नहीं किया गया है। वहीं, यह मामला सोशल मीडिया पर काफी तूल पकड़ रहा है। अफगानिस्तान के एक पत्रकार ने सुहैब जुबेरी ने सोशल मीडिया पर तालिबान क्रूरता की जानकारी दी है। सुहैब के मुताबिक सिर काटने की घटना बन्नू जिले के जानी खेल इलाके में हुई।
विज्ञापन
एक परिवार को भी मार डाला
इसी तरह का एक और मामला सामने आया है, तालिबान ने एक शख्स और उसके बेटे के साथ घर के अंदर गोली मार दी गई थी। पीड़ितों की पहचान रहमान जमान (45) और शाहिद (18) के रूप में हुई। पीड़िता की विधवा ने अपने बयान में पुलिस को बताया कि सोमवार की देर रात उसका पति और बेटा घर में सो रहे थे, तभी तेज आवाज सुनाई दी। जब वे बेडरूम से बाहर निकले तो उन्होंने परिसर में करीब 20 हथियारबंद लोगों को देखा। उसने दावा किया कि अज्ञात बंदूकधारियों ने पीड़ितों को गोली मार दी और फिर उसके पति के शव को काट दिया।
विज्ञापन