फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Taliban beheaded Pakistan Army Soldier

Taliban: तालिबान ने पाक फौजी का काटा सिर, चिठ्ठी जारी कर कहा- कोई जनाजे में शामिल हुआ तो उसके साथ...

Wed, 07 Dec 2022 10:45 PM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 07 Dec 2022 10:45 PM IST
सार

अफगानिस्तान के एक पत्रकार ने सुहैब जुबेरी ने सोशल मीडिया पर तालिबान क्रूरता की जानकारी दी है। सुहैब के मुताबिक  सिर काटने की घटना बन्नू जिले के जानी खेल इलाके में हुई। 

विज्ञापन
Taliban beheaded Pakistan Army Soldier
तालिबान (फाइल) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

तालिबान ने अपनी क्रूरता दिखाते हुए एक पाकिस्तान के एक जवान की हत्या कर दी, तालिबान यहीं नहीं रुका उसने पाकिस्तानी सैनिक का सर कलम करके पेड़ पर लटका दिया। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, तालिबान ने एक चिठ्ठी भी लिखी है, जिसमें लिखा है कि अगर कोई मरने वाले के जनाजे में शामिल हुआ तो उसके साथ ही यही हश्र होगा। मारे गए पाकिस्तानी फौजी का नाम रहमान जमान है।

विज्ञापन


हालांकि, तालिबान की इस क्रूरता पर पाकिस्तान सराकर और उसकी फौज की तरफ से कोई बयान जारी नहीं किया गया है। वहीं, यह मामला सोशल मीडिया पर काफी तूल पकड़ रहा है। अफगानिस्तान के एक पत्रकार ने सुहैब जुबेरी ने सोशल मीडिया पर तालिबान क्रूरता की जानकारी दी है। सुहैब के मुताबिक  सिर काटने की घटना बन्नू जिले के जानी खेल इलाके में हुई। 
विज्ञापन


एक परिवार को भी मार डाला
इसी तरह का एक और मामला सामने आया है, तालिबान ने एक शख्स और उसके बेटे के साथ घर के अंदर गोली मार दी गई थी। पीड़ितों की पहचान रहमान जमान (45) और शाहिद (18) के रूप में हुई। पीड़िता की विधवा ने अपने बयान में पुलिस को बताया कि सोमवार की देर रात उसका पति और बेटा घर में सो रहे थे, तभी तेज आवाज सुनाई दी। जब वे बेडरूम से बाहर निकले तो उन्होंने परिसर में करीब 20 हथियारबंद लोगों को देखा। उसने दावा किया कि अज्ञात बंदूकधारियों ने पीड़ितों को गोली मार दी और फिर उसके पति के शव को काट दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed