{"_id":"612678a3ceb2c04b3b2c1f1e","slug":"taliban-afghanistan-kabul-airport-us-troops-afghan-wants-to-leave-country-russia-allows-entry-all-updates-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगानिस्तान: 31 अगस्त के बाद भी देश छोड़ सकेंगे अफगानी, तालिबान ने जताई सहमति","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अफगानिस्तान: 31 अगस्त के बाद भी देश छोड़ सकेंगे अफगानी, तालिबान ने जताई सहमति
Wed, 25 Aug 2021 10:46 PM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 25 Aug 2021 10:46 PM IST
सार
अमेरिकी सेना की अफगानिस्तान से वापसी की आखिरी तारीख पास आने के साथ यहां लोगों में भय बढ़ा है कि इसके साथ ही उनका देश से बाहर निकल पाना और मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन
काबुल एयरपोर्ट पर हालात
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
तालिबान ने 31 अगस्त यानी अमेरिका की वापसी की अंतिम तारीख के बाद भी अफगान नागरिकों को अफगानिस्तान से बाहर जाने की अनुमति देने पर सहमति जताई है। बता दें कि अफगानिस्तान की सत्ता का नियंत्रण तालिबान के हाथ में आ जाने के बाद यहां स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। लोग किसी भी तरह देश से बाहर जाना चाहते हैं और इसके लिए काबुल अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर भारी भीड़ जुट रही है।
विज्ञापन
Taliban agree to let Afghans leave Afghanistan after US withdrawal deadline of August 31- German envoy, reports AFP
— ANI (@ANI) August 25, 2021
वहीं, अमेरिकी सेना के मेजर जनरल विलियम टेलर ने कहा कि अमेरिकी सैनिकों ने काबुल एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था संभाली हुई है और सुरक्षा मजबूत है। 20 अगस्त से अमेरिकी और यूरोपीय कमान ने लगभग 10 हजार अफगानी नागरिकों को यहां से निकलने में मदद की है। इसके साथ ही समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार रूस ने करीब 1000 अफगानी नागरिकों को अपने यहां प्रवेश करने की अनुमति दी है।
विज्ञापन
Taliban agree to let Afghans leave Afghanistan after US withdrawal deadline of August 31- German envoy, reports AFP
— ANI (@ANI) August 25, 2021