फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Taiwan Urges China To Avoid Escalation Amid Renewed Military Activity news in hindi

Taiwan Row: अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा चीन, ताइवान की सीमा में फिर भेजे सैन्य विमान; ताइपे ने दी चेतावनी

Fri, 05 Jul 2024 11:40 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ताइपे
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ताइपे Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 05 Jul 2024 11:40 AM IST
सार

गौरतलब है चीन, ताइवान को अपना हिस्सा मानता है, जबकि ताइवान खुद को संप्रभु राष्ट्र मानता है।

विज्ञापन
Taiwan Urges China To Avoid Escalation Amid Renewed Military Activity news in hindi
चीन ने ताइवान को घेरने की कोशिश की - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चीन ताइवान पर कब्जा करने के लिए लगातार घुसपैठ करता रहता है। पिछले कुछ महीनों से उसने ताइपे के आसपास अपनी सैन्य गतिविधियों को बढ़ा दिया है। हाल ही में चीनी तटरक्षकों ने  मछली पकड़ने वाली ताइवानी नाव को जब्त कर लिया था। वहीं, अब शुक्रवार को एक बार फिर बीजिंग की सेना ने ताइवान की सीमा में घुसपैठ की कोशिश की। 

विज्ञापन


इतने विमान दिखाई दिए
ताइवान के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय (एमएनडी) ने बताया कि शुक्रवार सुबह सात बजे ताइवान के आसपास चीनी सैन्य विमान देखे गए। सेना ने बताया कि जे-16 लड़ाकू विमानों सहित 26 चीनी सैन्य विमानों को देखा गया।चीनी विमान ताइवान के उत्तर, मध्य और दक्षिणी हिस्से में हवाई क्षेत्र में गए। इसके जवाब में ताइवान ने चीन की गतिविधि की निगरानी के लिए विमान, नौसैनिक जहाजों और वायु रक्षा मिसाइल प्रणालियों को तैनात किया।
विज्ञापन


चीन का नहीं आया बयान
ताइपे ने इस महीने की शुरुआत से द्वीप के पास कम से कम 127 चीनी सैन्य विमानों का पता लगाया है। चीन के रक्षा मंत्रालय फिलहाल इस मामले में कोई टिप्पणी नहीं की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मछुआरों को किया सतर्क
ताइवान के प्रधानमंत्री चो जुंग-ताई ने शुक्रवार को कहा कि मछुआरों को सतर्क रहने के लिए कह दिया है। उनसे कहा है कि ऐसा कुछ भी नहीं करें, जिसे अवैध माना जा सकता है। उन्होंने आगे कहा, 'साथ ही, मैं चीन से कहना चाहता हूं कि वह तनाव न बढ़ाए।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed