फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Taiwan’s foreign minister says China and Russia are supporting each other's ‘expansionism’

Taiwan: पुतिन के चीन दौरे पर ताइवान के रक्षा मंत्री की चेतावनी, चीन-रूस की विस्तारवादी नीति को आड़े हाथ लिया

Fri, 17 May 2024 06:03 PM IST
मिथिलेश नौटियाल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जेरुसलम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जेरुसलम Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Fri, 17 May 2024 06:03 PM IST
सार

Taiwan: ताइवान के रक्षा मंत्री जोसेफ वू ने चीन और रूस की विस्तारवादी नीति को दुनिया के लिए बड़ा खतरा बताया है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक देशों को इसका विरोध करना चाहिए। 

विज्ञापन
Taiwan’s foreign minister says China and Russia are supporting each other's ‘expansionism’
शी जिनपिंग और व्लादिमीर पुतिन - फोटो : ANI

विस्तार

हाल ही में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने चीन का दो दिवसीय दौरा किया। इसके बाद ताइवान के विदेश मंत्री जोसेफ वू का कहना है कि रूस और चीन अपनी प्रादेशिक पहुंच को बढ़ाने के लिए एक दूसरे की मदद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक देशों को इसका विरोध करना चाहिए क्योंकि चीन और रूस की विस्तारवादी नीति से अन्य देशों के अधिकारों और संप्रभुता को खतरा है।  

विज्ञापन


चीन दौरे पर गए थे व्लादिमीर पुतिन
रूस के राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन के चीन के दौरे के बाद ताइवान के विदेश मंत्री जोसेफ वू का यह बयान सामने आया है। बता दें रूस और यूक्रेन के बीच तनाव चल रहा है। उधर पुतिन और शी जिनपिंग ने पश्चिम के साथ बढ़ते तनाव का बीच अपनी असीमित साझेदारी की पुष्टि की है।
विज्ञापन


लोकतांत्रिक देशों से एकजुट होने की किया आह्वान 
जोसेफ वू ने दुनिया के तमाम लोकतांत्रिक देशों को एकजुट होकर यूरोप में चीन और रूस की सैन्य दृढ़ता के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया है। बता दें कि चीन ने ताइवान के क्षेत्र पर अपना दावा ठोकते हुए हमले की धमकी दी है। वू ने कहा कि पुतिन की चीन यात्रा से पता चलता है कि दोनों बड़े देश एक दूसरे के कितने मददगार हैं। उन्होंने आगे कहा कि दोनों ही बड़े देश विस्तारवाद की नीति को बढ़ावा दे रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


यूक्रेन हारा तो उत्साहित होगा चीन- जोसेफ वू
ताइवान के रक्षा मंत्री ने पश्चिमी देशों को यूक्रेन का लगातार साथ देने को कहा है। उन्होंने कहा कि इससे रूस को साफ संदेश जाएगा कि लोकतांत्रिक देश एक दूसरे की मदद कर रहे हैं। वू ने आशंका जताई कि अगर यूक्रेन हारा तो चीन उत्साहित हो सकता है। इस तरह से चीन भी अपनी ताकत का विस्तार करने के लिए घातक कदम उठा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed