{"_id":"619812d6272adf455f63edd7","slug":"taiwan-opens-office-in-lithuania-furious-china-threatens-to-retaliate","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रैगन की मनमानी: लिथुआनिया में ताइवान ने खोला दफ्तर, बौखलाए चीन ने जवाबी कार्रवाई करने की दी धमकी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ड्रैगन की मनमानी: लिथुआनिया में ताइवान ने खोला दफ्तर, बौखलाए चीन ने जवाबी कार्रवाई करने की दी धमकी
Sat, 20 Nov 2021 02:40 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, विलनियस/बीजिंग।
एजेंसी, विलनियस/बीजिंग।
Published by: देव कश्यप
Updated Sat, 20 Nov 2021 02:40 AM IST
सार
स्वशासित द्वीप ताइवान और लिथुआनिया, जुलाई में इस बात पर सहमत हुए थे कि विलनियस के कार्यालय को चीनी ताइपे के बजाय ताइवान के नाम से संबोधित किया जाएगा।
विज्ञापन
Lithuania and Taiwan
- फोटो : iStock
विस्तार
ताइवान ने लिथुआनिया की राजधानी विलनियस में अपना प्रतिनिधि कार्यालय खोला है। इससे चीन बुरी तरह नाराज हो गया है। उसने लिथुआनियाई पक्ष से ताइवान को उसके देश में दफ्तर खोलने देने के फैसले को तुरंत दुरुस्त करने को कहा है। चीन ने शुक्रवार को लिथुआनिया के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
स्वशासित द्वीप ताइवान और लिथुआनिया, जुलाई में इस बात पर सहमत हुए थे कि विलनियस के कार्यालय को चीनी ताइपे के बजाय ताइवान के नाम से संबोधित किया जाएगा। कई देश चीन को नाराज ना करने के लिए ताइवान को चीनी ताइपे कहते हैं क्योंकि चीन, ताइवान को अपना क्षेत्र बताता है।
विज्ञापन
लिथुआनिया के विदेश मंत्री गेब्रियल लैंडसबर्गिस ने कहा, हम पूरे एशियाई और हिंद-प्रशांत महासागर क्षेत्र में सभी के साथ करीबी संबंध चाहते हैं। इस ग्रीष्मकाल में, विलनियस में ताइवान कार्यालय खोलने की योजना तय होने के बाद चीन ने विलनियस से अपने राजदूत को वापस बुला लिया था और मांग की थी कि लिथुआनिया भी बीजिंग से अपने दूत को वापस बुला ले।
विज्ञापन
उधर, चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियन ने धमकाया कि लिथुआनिया जो बोएगा वही काटेगा। हालांकि उन्होंने इसका कोई विवरण नहीं दिया।