फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Taiwan detects 21 Chinese military aircraft 17 cross Taiwan Strait median line, says Ministry

China Taiwan Row: ताइवान की हवाई सीमा में चीन की घुसपैठ, अलग-अलग इलाकों में घुसे PLA के लड़ाकू विमान और ड्रोन

Sat, 20 Apr 2024 03:54 PM IST
मिथिलेश नौटियाल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ताइवान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ताइवान Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Sat, 20 Apr 2024 03:54 PM IST
सार

China Taiwan Row: चीन ने अपने लड़ाकू विमानों और ड्रोन की मदद के ताइवान की हवाई सीमा में घुसपैठ की है। इसे लेकर ताइवान के रक्षा मंत्रालय का आधिकारिक बयान सामने आया है। 

विज्ञापन
Taiwan detects 21 Chinese military aircraft 17 cross Taiwan Strait median line, says Ministry
ताइवान रक्षा मंत्रालय (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

बीते कुछ सालों में देखा गया है कि विश्व में कहीं न कहीं युद्ध छिड़ा हुआ है। अब चीन और ताइवान के बीच नए युद्ध को लेकर चर्चाएं हो रही हैं। इस बीच खबर है कि चीन ने ताइवान की हवाई सीमा में घुसपैठ की है। ताइवान की एक न्यूज एजेंसी का कहना है कि उसके हवाई क्षेत्र में चीन द्वारा लड़ाकू विमानों और ड्रोन की सहायता से घुसपैठ की गई है। इनमें चीन के जे-16 लड़ाकू विमान, शानक्सी वाई-8 विमान और ड्रोन सहित 21 चीनी सैन्य विमान शामिल हैं। इनमें से 17 विमानों ने ताइवान जलडमरूमध्य या उसके विस्तार की मध्य रेखा को पार कर लिया।

विज्ञापन


ताइवान के रक्षा मंत्रालय का बयान 
ताइवान के रक्षा मंत्रालय द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक आधिकारिक पोस्ट की गई है। इसमें बताया गया है कि ताइवान के क्षेत्र में चीन के जे-16, वाई-8 विमान और ड्रोन समेत पीपल्स लिबरेशन आर्मी के 21 विमानों द्वारा घुसपैठ की गई है। इनमें से 17 विमानों ने मध्य रेखा को पार कर ताइवान के उत्तरी, मध्य और दक्षिण पश्चिमी क्षेत्रों में गश्त की। 
विज्ञापन

 


ताइवान के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि चीन की सेना द्वारा भेजे गए विमानों को सुबह 8:15 बजे देखा गया और इसमें लड़ाकू जेट और ड्रोन शामिल थे। मंत्रालय के अनुसार 17 विमानों में से कुछ ने ताइवान जलडमरूमध्य की मध्य रेखा को पार किया और कुछ ने अलग अलग दिशाओं से हवाई क्षेत्र में घुसपैठ की। ये सभी विमान और ड्रोन चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी द्वारा की गई गश्त में शामिल थे। इसे लेकर ताइवान द्वारा जवाबी कार्रवाई भी की गई है।



इस महीने 164 बार ट्रैक किए गए चीन के विमान
एक रिपोर्ट में बताया गया है कि इस महीने अब तक ताइवान ने उसकी हवाई सीमा में चीन के 164 विमानों को ट्रैक किया है। यह भी बताया गया है कि सितंबर 2020 से चीन ने ताइवान के आसपास परिचालन करने वाले सैन्य विमानों और नौसैनिक जहाजों की संख्या में वृद्धि की है। 
अगस्त 2022 में संयुक्त राज्य अमेरिका की पूर्व हाउस स्पीकर नैन्सी पेलोसी ने ताइवान का दौरा किया था। इसके बाद से चीन की सेना ने ताइवान जलडमरूमध्य सीमा के आसपास अधिक विमान, युद्धपोत और ड्रोन भेजे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed