Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Taipei Times report: China infiltrating Taiwan army under guise of religion

Report: चीन ताइवानी सेना में धर्म की आड़ में कर रहा घुसपैठ, मार्च में ही ताइवान ने झेले 82 साइबर हमले

Mon, 21 Apr 2025 05:36 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, ताइपे
एजेंसी, ताइपे Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 21 Apr 2025 05:36 AM IST
सार

चीनी जासूसी पर तय सुनवाई से पहले सांसदों के लिए तैयार की गई रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन के साथ गठबंधन करने वाले ताइवानी सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी अक्सर सशस्त्र बलों के सक्रिय सदस्यों तक पहुंचने के लिए इन तरीकों का इस्तेमाल करते हैं।

विज्ञापन
Taipei Times report: China infiltrating Taiwan army under guise of religion
चीन और ताइवान झंडा - फोटो : एएनआई

विस्तार

चीन ताइवान की सेना में घुसपैठ करने के लिए धार्मिक संगठनों का सहारा ले रहा है। साथ ही स्थानीय अपराधी गिरोहों, अवैध कर्ज देने वालों व नागरिक समूहों का भी इस्तेमाल कर रहा है।

विज्ञापन


ताइपे टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, यह बात शनिवार को ताइवान के रक्षा मंत्रालय (एमएनडी) ने कही। चीनी जासूसी पर तय सुनवाई से पहले सांसदों के लिए तैयार की गई इस रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन के साथ गठबंधन करने वाले ताइवानी सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी अक्सर सशस्त्र बलों के सक्रिय सदस्यों तक पहुंचने के लिए इन तरीकों का इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Gaza: 15 फलस्तीनी चिकित्सकों की हत्या की इस्राइल ने की जांच, पेशेवर गलती आई सामने; डिप्टी कमांडर बर्खास्त
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्च में ही ताइवान ने झेले 82 साइबर हमले
रिपोर्ट के मुताबिक,चीन से जुड़े ताइवान के सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी सक्रिय सैनिकों को ब्लैकमेल, ऑनलाइन मैसेजिंग, रिश्वत और कर्ज माफियाओं के दबाव जैसे हथकंडों से सैनिकों को फंसाने की कोशिश करते हैं। ऐसा करने के पीछे चीन का मकसद ताइवान की सैन्य जानकारी जुटाना और वहां एक जासूसी नेटवर्क बनाना है जिससे उसकी रक्षा क्षमता को कमजोर किया जा सके। हालांकि, ताइवान की जासूसी-रोधी कोशिशें असरदार साबित हो रही हैं। पकड़े गए 87.5 फीसदी चीनी जासूसों की जानकारी खुद उसके सैनिकों ने दी। एमएनडी, राष्ट्रीय सुरक्षा ब्यूरो और न्याय मंत्रालय के साथ मिलकर जासूसी मामलों की जांच और गोपनीय जानकारी की सुरक्षा के लिए खास व्यवस्था कर रहा है।

ये भी पढ़ें: Pakistan: पाकिस्तानी आतंकवाद निरोधक अदालत से PTI नेताओं की जमानत अर्जी खारिज, राजा बशारत समेत 16 पर गिरी गाज

साइबर हमले में ठप हो गई थीं कर और विभिन्न सेवाएं
इस बीच, ताइवान के डिजिटल मामलों के मंत्रालय की मासिक रिपोर्ट के मुताबिक, मार्च महीने में ताइवान पर 82 साइबर हमले हुए। ये बीते साल के मुकाबले थोड़े कम हैं। इन हमलों से देश की स्थानीय प्रशासन, कर विभाग, न्याय प्रणाली, सामाजिक सेवाएं और स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुईं। हमलावरों ने प्रॉक्सी सिस्टम का इस्तेमाल किया। इससे उनकी पहचान नहीं हो सकी, लेकिन कोई स्थायी नुकसान नहीं हुआ और ज्यादातर सिस्टम जल्दी बहाल हो गए।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed