फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Syria says If Turkey does not remove the army then war is the only option

तुर्की ने सेना नहीं हटाई तो युद्ध होगा, सीरिया ने दी धमकी

Sat, 02 Nov 2019 06:05 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 02 Nov 2019 06:05 AM IST
विज्ञापन
Syria says If Turkey does not remove the army then war is the only option
तुर्की सेना - फोटो : PTI

अमेरिकी सेना के उत्तरी सीरिया में कुर्द क्षेत्रों को खाली करने से पैदा हुए संघर्ष के बाद तुर्की ने पहली बार सीमावर्ती शहर से पकड़े गए 18 सीरियाई सैनिकों को रिहा कर दिया है। इस बीच सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल-असद ने चेताया है कि उत्तरी सीरिया से तुर्की की सेनाएं हटाने के लिए यदि सियासी वार्ता के ठोस नतीजे नहीं निकले तो युद्ध ही एकमात्र विकल्प बचेगा।

विज्ञापन

राष्ट्रपति ने कहा तुर्की को शत्रु बनाना नहीं चाहते

सीरिया के राष्ट्रपति का यह बयान तुर्की और रूस के बीच जारी शांति वार्ता के बीच में आया है। उन्होंने सीरिया नेशनल टीवी चैनल पर दिए एक साक्षात्कार में कहा कि वह पड़ोसी देश तुर्की को शत्रु बनाना नहीं चाहते हैं लेकिन वार्ता के ठोस न निकलने पर यदि तुर्की सीरियाई इलाकों से अपनी सेना नहीं हटाता है तो जंग छिड़ना लाजमी हो जाएगा।

विज्ञापन


हालांकि इस बीच राहत की बात यह है कि रूस और तुर्की में जारी बातचीत के चलते तुर्की ने सीरिया के उन 18 सैनिकों को रिहा कर दिया है जो रास-अल-एन शहर के पास से पकड़े गए थे। तुर्की के रक्षा मंत्री हुलुसी अकार ने कहा था कि 18 में से दो का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 संयुक्त गश्ती को रूसी जवान पहुंचे

पूर्वोत्तर सीरिया में तुर्की की सीमा पर संयुक्त गश्ती के लिए रूस के 300 जवान 20 बख्तरबंद गाड़ियों के साथ पहुंच गए हैं। रूसी सेना 10 रिहायशी बस्तियों से होकर 150 किलोमीटर की यात्रा पांच घंटे में पूरा करेगी। तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैय्यप एर्दोगन और रूसी समकक्ष पुतिन के बीच 22 अक्तूबर को हुए समझौते में पूर्वोत्तर सीरिया में तुर्की की सीमा के पास संयुक्त गश्ती का फैसला किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed