{"_id":"6644fdf80eed60d0b8005145","slug":"swiss-town-zofingen-crime-updates-man-with-knife-attacks-several-police-take-action-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Zofingen: स्विटजरलैंड में दिल दहलाने वाली वारदात, चाकू लिए सिरफिरे ने कई लोगों पर हमला किया; पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Zofingen: स्विटजरलैंड में दिल दहलाने वाली वारदात, चाकू लिए सिरफिरे ने कई लोगों पर हमला किया; पुलिस ने दबोचा
Wed, 15 May 2024 11:55 PM IST
वीर सिंह
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, स्विटजरलैंड
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, स्विटजरलैंड
Published by: वीर सिंह
Updated Wed, 15 May 2024 11:55 PM IST
सार
यूरोपीय देश स्विटजरलैंड के एक शहर- जोफिंगन में चाकू से हमले की घटना सामने आई है। स्थानीय पुलिस के मुताबिक चाकू से लैस एक शख्स ने बुधवार को उत्तरी स्विस शहर जोफिंगन की सड़कों पर छह लोगों को घायल कर दिया। कुछ पीड़ितों को गंभीर चोटें आईं। बाद में पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्विटजरलैंड के जोफिंगन में सरेआम चाकू से हमला करने की घटना सामने आई है। पुलिस ने कहा कि कुछ पीड़ितों को गंभीर चोटें आई हैं। छह लोग घायल हुए हैं। हमलावर के बारे में पूरा विवरण सामने नहीं आया है। स्थानीय पुलिस के मुताबिक ज्यूरिख से लगभग 60 किलोमीटर (38 मील) पश्चिम में इस वारदात को अंजाम दिया गया। सनकी शख्स ने अरगाउ कैंटन शहर में रेलवे स्टेशन पर पहले एक राहगीर पर चाकू से हमला किया। पुलिस ने बताया कि हमलावर ने एक घर में घुसने से पहले कई लोगों को चाकू के हमला कर घायल कर दिया।
हमलावर के साथ गर्भवती पत्नी भी, चेहरे पर लगी चोट; जान पर खतरा नहीं
पुलिस ने सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा, कुल छह लोगों पर हमला किया गया है। एक विशेष टीम ने दो घंटे की मशक्कत के बाद हमलावर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रवक्ता बर्नहार्ड ग्रेसर ने बताया, संदिग्ध ने खुद को भी चाकू के वार से घायल कर लिया था। पुलिस हिरासत में लेने के बाद उसे अस्पताल लेकर गई। स्थानीय अखबार के मुताबिक ग्रेसर ने गवाहों से वीडियो या तस्वीरें साझा करने की अपील की है। खबर के मुताबिक हमलावर की गर्भवती पत्नी भी साथ थी। उसके चेहरे पर भी चोट लगी थी। हालांकि, पत्नी की जान पर कोई खतरा नहीं था।
हेलीकॉप्टर से पहुंची पुलिस; सुरक्षाबल असॉल्ट राइफल और बुलेट-प्रूफ़ जैकेट से लैस
खबरों के मुताबिक स्थानीय पुलिस और आपातकालीन वाहनों को बड़ी संख्या में तैनात किया गया। पुलिसकर्मियों के पास सुरक्षा के मद्देनजर असॉल्ट राइफलें और बुलेट-प्रूफ़ जैकेट भी देखे गए। एक पुलिस हेलीकॉप्टर को पास के खेल मैदान पर उतारा गया। अचानक हुई लैंडिंग के कारण स्थानीय युवा फुटबॉल टीम को अपना प्रशिक्षण सत्र बीच में ही रोकना पड़ा।