{"_id":"619e16481b5905738d4ee77e","slug":"sweden-parliament-voted-to-confirm-social-democrat-leader-magdalena-andersson-as-the-country-first-ever-woman-prime-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐतिहासिक: मैग्डेलेना एंडरसन बनेंगी स्वीडन की पहली महिला प्रधानमंत्री, संसद में मतदान के बाद मिली मंजूरी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ऐतिहासिक: मैग्डेलेना एंडरसन बनेंगी स्वीडन की पहली महिला प्रधानमंत्री, संसद में मतदान के बाद मिली मंजूरी
Wed, 24 Nov 2021 04:09 PM IST
कुमार संभव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, स्टॉकहोम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, स्टॉकहोम
Published by: कुमार संभव
Updated Wed, 24 Nov 2021 04:09 PM IST
सार
स्वीडन की मैग्डेलेना एंडरसन प्रधानमंत्री स्टीफन लोफवेन की जगह कार्यभार संभालेंगी। उनके पक्ष में 117 वोट पड़े, जबकि विपक्ष में 174 वोट डाले गए। इस दौरान 57 सांसदों ने मतदान नहीं किया, जबकि सदन का एक सदस्य अनुपस्थित रहा।
विज्ञापन
डेमोक्रेट नेता मैग्डेलेना एंडरसन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
स्वीडन की राजनीति में नया इतिहास रचा जा रहा है। यहां डेमोक्रेट नेता मैग्डेलेना एंडरसन को देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनाने को लेकर मंजूरी दे दी गई है। दरअसल, इस संबंध में संसद में मतदान किया गया, जिसके बाद उन्हें प्रधानमंत्री बनाने के लिए प्रस्ताव पारित कर दिया गया। एंडरसन इस वक्त स्वीडन की वर्तमान वित्त मंत्री हैं। वह वर्तमान प्रधानमंत्री स्टीफन लोफवेन की जगह पद संभालेंगी।
विज्ञापन
पक्ष में कम वोट होने के बावजूद मिली जीत
जानकारी के मुताबिक, स्वीडन की मैग्डेलेना एंडरसन प्रधानमंत्री स्टीफन लोफवेन की जगह कार्यभार संभालेंगी। उनके पक्ष में 117 वोट पड़े, जबकि विपक्ष में 174 वोट डाले गए। इस दौरान 57 सांसदों ने मतदान नहीं किया, जबकि सदन का एक सदस्य अनुपस्थित रहा। स्वीडन के सिस्टम के मुताबिक, प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार को संसद में बहुमत हासिल करने की जरूरत नहीं होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसी महीने सोशल डेमोक्रेट्स में हुई थीं शामिल
54 वर्षीय मैग्डेलेना एंडरसन ने इसी महीने की शुरुआत में सोशल डेमोक्रेट्स के नेता के रूप में पदभार संभाला था। वहीं, बुधवार को होने वाले मतदान से पहले ही उन्हें सोशल डेमोक्रेट्स के गठबंधन में शामिल ग्रीन पार्टी का समर्थन मिल गया था, जिसे सेंटर पार्टी भी कहते हैं। हालांकि, मतदान के दौरान अपने चुनाव से पहले एंडरसन को अपने खिलाफ पहले विरोध का भी सामना करना पड़ गया। जानकारी के मुताबिक, सेंटर पार्टी ने पहले ही एलान कर दिया था कि वह प्रधानमंत्री पद के मतदान के दौरान एंडरसन का विरोध नहीं करेगी।