फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sweden and Finland agree to Submit applications in may, Big Challenge For russia

रूस के लिए चुनौती: NATO से जल्द जुड़ सकते हैं ये दो देश, सदस्यता के लिए मई में देंगे आवेदन

Tue, 26 Apr 2022 08:41 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 26 Apr 2022 08:41 AM IST
सार

फिनलैंड और स्वीडन ने मई के मध्य तक आवेदन जमा करने पर सहमति जता दी है। अगर आवेदन को स्वीकृति मिल जाती है तो ये दो देश जल्द ही इसके सदस्य बन जाएंगे।

विज्ञापन
Sweden and Finland agree to Submit applications in may, Big Challenge For russia
फिनलैंड की पीएम सना मारिन(बाएं) और स्वीडन की पीएम मैग्डेलेना एंडरसन(दाएं)

विस्तार

अमेरिका के नेतृत्व वाले नाटो (NATO) गठबंधन की सदस्यता के लिए स्वीडन और फिनलैंड ने तैयारी पूरी कर ली है। दोनों देशों ने मई के मध्य तक आवेदन जमा करने पर सहमति जता दी है। अगर आवेदन को स्वीकृति मिल जाती है तो ये दो देश जल्द ही इसके सदस्य बन जाएंगे। बता दें कि ये दो देश भी यूक्रेन संकट के दौरान रूस की तानाशाही का विरोध करते आए हैं। अगर इन दोनों देशों को नाटो की सदस्यता मिलती है तो जाहिर है कि ये रूस के लिए चुनौती बन सकते हैं। हालांकि रूस ने भी इन दो देशों को नाटो से नहीं जुड़ने की चेतावनी दे दी है। 

विज्ञापन


रूस पहले ही दे चुका है चेतावनी
बता दें कि द्विपक्षीय राजनयिक माध्यमों से रूस कई बार स्वीडन और फिनलैंड को नाटो में शामिल होने के नतीजों के बारे में चेतावनी दे चुका है। अगर ऐसे में दोनों देश सदस्या के लिए कदम बढ़ा रहे हैं तो फिर आने वाले समय में किसी बड़े युद्ध से इनकार नहीं किया जा सकता है। गौरतलब है कि रूस ने इन दोनों देशों को चेतावनी देते हुए कहा था कि फिनलैंड या स्वीडन नाटो में शामिल होने का फैसला करते हैं तो रूस बाल्टिक देशों और स्कैंडिनेविया के करीब परमाणु हथियार तैनात करेगा।
विज्ञापन


फिनलैंड, रूस के साथ 1300 किलोमीटर की सीमा साझा करता है
फिनलैंड रूस के साथ 1300 किलोमीटर की सीमा साझा करता है। फिनलैंड की प्रधानमंत्री सना मारिन ने भी रूस की चुनौती स्वीकार करते हुए कहा था कि उनका देश नाटो में शामिल होने को लेकर अगले कुछ हफ्तों में फैसला करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानें क्या है नाटो, वर्तमान में 30 देश इसके सदस्य
रूस और यूक्रेन विवाद में जिस संगठन की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है उस संगठन का नाम है नाटो। नाटो का निर्माण 1949 में हुआ था। इसकी सदस्यता कुल 30 देशों ने ले रखी है। यदि फिनलैंड और स्वीडन को भी सदस्यता मिलती है को कुल सदस्य देश 32 हो जाएंगे। इसके लिए अमेरिका सबसे अधिक फंडिंग करता है। नाटो का मतलब उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (North Atlantic Treaty Organization) है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed