फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Surrogacy will not be available for foreigners in Russia and Bapu statue to be installed in the UN Headquarter

Big News: रूस में विदेशियों को नहीं मिलेगी किराये की कोख, संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में लगेगी बापू की प्रतिमा

Mon, 28 Nov 2022 05:23 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 28 Nov 2022 05:23 AM IST
सार

बीते एक वर्ष में सरोगेट माताओं के पैदा किए हुए 45,000 से ज्यादा बच्चों को देश से बाहर ले जाया गया है। यह सरासर बच्चों की तस्करी जैसा मामला है, जल्द ही इस पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। वहीं संयुक्त राष्ट्र में भारत की राजदूत रुचिरा कंबोज ने बताया कि मशहूर मूर्तिकार राम सुतार की उत्तर प्रदेश के नोएडा वर्कशॉप में बनाई हुई प्रतिमा संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के उत्तरी लॉन में लगाई जाएगी।

विज्ञापन
Surrogacy will not be available for foreigners in Russia and Bapu statue to be installed in the UN Headquarter
प्रतीकात्मक चित्र - फोटो : Social media

विस्तार

रूस में किराये की कोख (सरोगेसी) को कानूनी मान्यता दी गई है। हालांकि, लंबे समय से कई धार्मिक समूह इसे अपमानजनक और धर्म विरुद्ध बताते आ रहे हैं। खासतौर पर विदेशी लोगों के रूसी महिलाओं को सरोगेट मां बनाने पर आपत्ति जताई जाती रही है। इसे लेकर रूसी संसद के निचले सदन के अध्यक्ष वीयाशेस्लाव वोलोदिन कहा कि जल्द ही विदेशी लोगों को रूसी महिलाओं को सरोगेट मां बनाने पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। वोलोदिन रूस के मातृ दिवस पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि रूस अपनी महिलाओं और बच्चों की रक्षा के लिए सभी प्रयास करेगा।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बीते एक वर्ष में सरोगेट माताओं के पैदा किए हुए 45,000 से ज्यादा बच्चों को देश से बाहर ले जाया गया है। यह सरासर बच्चों की तस्करी जैसा मामला है, जल्द ही इस पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। इसके बाद रूसी माता से पैदा हुए किसी भी बच्चे को कोई रूस से बाहर नहीं ले जा पाएगा। 
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में लगेगी नोएडा में बनी बापू की प्रतिमा 
अगले महीने संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। संयुक्त राष्ट्र में भारत की राजदूत रुचिरा कंबोज ने बताया कि मशहूर मूर्तिकार राम सुतार की उत्तर प्रदेश के नोएडा वर्कशॉप में बनाई हुई प्रतिमा संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के उत्तरी लॉन में लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंबोज ने बताया कि 14 दिसंबर को इसका अनावरण किया जाएगा। कार्यक्रम में सुरक्षा परिषद के सभी 15 सदस्यों के प्रतिनिधियों के साथ ही संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटरेस और संयुक्त राष्ट्र के 77वीं महासभा के अध्यक्ष कसाबा कोरोसी भी उपस्थित रहेंगे। 

क्रिकेट खेलते समय सॉफ्टवेयर इंजीनियर को सीने में दर्द के बाद मौत
हैदराबाद में क्रिकेट खेलने के बाद 31 वर्षीय एक सॉफ्टवेयर कर्मचारी की सीने में दर्द के कारण मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि यह घटना शनिवार को हुई जब सॉफ्टवेयर इंजीनियर अपने दोस्तों के साथ खेलने के बाद अपने घर के लिए मैदान से निकल रहा था। पुलिस ने बताया कि  उसने अपने एक दोस्त को दर्द के बारे में बताया और बाद में तकनीकी विशेषज्ञ को अस्पताल ले जाने का फैसला किया, लेकिन रास्ते में ही वह गिर गया और उसकी मौत हो गई। एक मामला दर्ज किया गया है।

आंध्र प्रदेश : भाजपा ने लगाया 20,000 करोड़ के चावल घोटाले का आरोप 
भाजपा नेता लंका दिनकर ने रविवार को आंध्र प्रदेश में चावल वितरण योजना में 20,000 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगाया। उन्होंने यह आरोप आरटीआई से मिली सूचना और आरबीआई डाटा का हवाला देते हुए लगाया है। दिनाकर ने कहा, राज्य में बीपीएल परिवारों के लिए चावल वितरण योजना में भयानक भ्रष्टाचार हुआ है। देश में चावल का सबसे अधिक निर्यात काकीनाडा से होता है। उन्होंने 21 महीनों के पिछले सात चरणों के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के विवरण पर आरटीआई से जानकारी एकत्र की है, जिसमें इसका खुलासा हुआ। उन्होंने मामले की सीबीआई जांच की मांग की है। 

स्वच्छ ऊर्जा को अपनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा देश : जितेंद्र सिंह
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने रविवार को कहा कि भारत 300 मेगावाट तक बिजली उत्पादन की क्षमता वाले छोटे परमाणु रिएक्टर विकसित करने के लिए कदम उठा रहा है। नीति आयोग और परमाणु ऊर्जा विभाग द्वारा आयोजित ‘स्मॉल मॉड्युलर रिएक्टर’ (एसएमआर) पर एक कार्यशाला में उन्होंने कहा कि भारत में इस प्रौद्योगिकी के लिए निजी क्षेत्र और स्टार्ट-अप की भागीदारी की संभावना तलाशे जाने की जरूरत है। 

उन्होंने कहा कि एसएमआर प्रौद्योगिकी की वाणिज्यिक उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रौद्योगिकी साझाकरण और फंड की उपलब्धता दो महत्वपूर्ण लिंक हैं। डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि जलवायु प्रतिबद्धताओं के माध्यम से स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन के लिए नई स्वच्छ ऊर्जा विकल्पों की खोज प्रधानमंत्री के रोडमैप के अनुरूप है। उन्होंने कहा कि परमाणु ऊर्जा न केवल भारत में बल्कि पूरे विश्व में स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। 

सिद्धार्थ चौहान की ‘अमर कॉलोनी’ ने जीता विशेष जूरी अवॉर्ड
नवोदित निर्देशक सिद्धार्थ चौहान की फीचर फिल्म ‘अमर कॉलोनी’ ने 26वें टालिन ब्लैक नाइट्स फिल्म फेस्टिवल में विशेष ज्यूरी पुरस्कार जीता है। यह एकमात्र भारतीय फिल्म है, जिसे एस्टोनिया की राजधानी टालिन में सालाना आयोजित होने वाले समारोह में प्रदर्शित किया गया है। फिल्म में निमिशा नायर, संगीता अग्रवाल और उषा चौहान ने अभिनय किया है। चौहान ने कहा कि वह प्रतिष्ठित समारोह में फिल्म के पुरस्कार जीतने पर उत्साहित हैं।

26/11 के खिलाफ पाकिस्तानी दूतावास के सामने प्रदर्शन
अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन में शनिवार को 26/11 मुंबई हमले के खिलाफ पाकिस्तानी दूतावास के बाहर जबरदस्त प्रदर्शन हुआ। लोगों ने पाकिस्तान को आतंकियों को पालने वाला देश बताते हुए नारेबाजी की। वाशिंगटन के अलावा ह्यूस्टन, लंदन, पेरिस, टोक्यो और न्यूयॉर्क सहित दुनियाभर के कई शहरों में पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किए गए। हमले को पाकिस्तान से आए लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों ने अंजाम दिया था।

ईरान के सर्वोच्च नेता की भतीजी ने कहा, तेहरान से नाता तोड़े दुनिया
ईरान में महिलाओं पर हिजाब थोपे जाने के खिलाफ प्रदर्शन लगातार जारी है। वहीं ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई विरोध का दमन करने में जुटे हैं। इस बीच, खामनेई की भतीजी फरीद मोरादखानी का वीडियो जारी हुआ है, जिसमें दुनिया की सरकारों से तेहरान से सभी नातों को तोड़ लेने का आह्वान किया है। फरीद मानवाधिकार कार्यकर्ता हैं और सेना की हिंसक कार्रवाई का विरोध जता रही हैं। फरीद को 23 नवंबर को गिरफ्तार कर लिया गया था। 

कनाडा में ट्रक ने भारतीय छात्र को कुचला, मौके पर ही मौत
कनाडा में ट्रक के कुचलने से 20 वर्षीय एक भारतीय छात्र की मौत हो गई। यह हादसा 23 नवंबर, बुधवार को टोरंटो में हुआ। भारत के हरियाणा का रहने वाला छात्र साइकिल से क्रॉसवॉक पार कर रहा था। उसी समय एक पिकअप ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मारी। इसके बाद वह रोड पर घसीटता चला गया। छात्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक के चचेरे भाई प्रवीण सैनी ने मीडिया को दिए गए एक बयान में कहा कि कार्तिक शेरिडन कॉलेज का छात्र था। 


नागपुर: महिला ने की आत्महत्या, वीडियो रिकॉर्ड कर परिजनों को नाम दिया
नागपुर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि 38 वर्षीय एक महिला ने एक वीडियो रिकॉर्ड करने के बाद कथित तौर पर आत्महत्या कर ली, जिसमें उसने एक रिश्तेदार पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया था। एमआईडीसी पुलिस थाने के अधिकारी ने कहा कि महिला ने 20 नवंबर को अपने घर में फांसी लगा ली और पीड़िता के बेटे की शिकायत पर 46 वर्षीय महिला रिश्तेदार पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed