फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Supreme Court will hear a case that could undo Capitol riot charge against hundreds including Trump

US: सुप्रीम कोर्ट करेगा कैपिटल हिंसा से जुड़े मामले की सुनवाई; ट्रंप समेत कई आरोपियों को मिल सकती है राहत

Wed, 13 Dec 2023 10:23 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Wed, 13 Dec 2023 10:23 PM IST
सार

साल 2020 में अमेरिका में हुए राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों में तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हार हुई थी। इसके बाद ट्रंप समर्थकों ने यूएस कैपिटल हिल का घेराव कर लिया था। इस दौरान ट्रंप समर्थकों ने अमेरिकी संसद में तोड़फोड़ और आगजनी की। 6 जनवरी 2021 को हुई इस हिंसा में एक पुलिस अफसर समेत पांच लोगों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
Supreme Court will hear a case that could undo Capitol riot charge against hundreds including Trump
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साल 2020 में अमेरिका में हुए राष्ट्रपति चुनावों के बाद ट्रंप समर्थकों द्वारा की गई हिंसा के मामले में एक अपील पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा। देश के शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस बारे में जानकारी दी। अदालत ने कहा कि वह एक ऐसी अपील पर सुनवाई करेगी जो कैपिटल दंगे से जुड़े सैकड़ों आरोपों को खारिज कर सकती है। इन आरोपों में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ लगाए गए आरोप भी शामिल हैं।

विज्ञापन


गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश उस अपीलीय फैसले की समीक्षा करेंगे जिसने आधिकारिक कार्यवाही में बाधा डालने के आरोपी तीन प्रतिवादियों के खिलाफ आरोपों को फिर से जीवित किया। 
विज्ञापन


यूएस कैपिटल हिल हिंसा में पांच की हुई थी मौत
बता दें कि साल 2020 में अमेरिका में हुए राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों में तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हार हुई थी। इसके बाद ट्रंप समर्थकों ने यूएस कैपिटल हिल का घेराव कर लिया था। इस दौरान ट्रंप समर्थकों ने अमेरिकी संसद में तोड़फोड़ और आगजनी की। 6 जनवरी 2021 को हुई इस हिंसा में एक पुलिस अफसर समेत पांच लोगों की मौत हो गई थी। ट्रंप पर अपने समर्थकों को भड़काने का आरोप लगा था। कैपिटल हिल हिंसा मामले में कई लोगों को दोषी भी ठहराया जा चुका है। इस मामले की जांच कर रही कमेटी ने ट्रंप पर हार के फैसले को पलटने, विद्रोह भड़काने, आधिकारिक कार्रवाई में बाधा डालने, साजिश रचने और देश को धोखा देने जैसे आरोप लगाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed