{"_id":"5fee342a8ebc3e3c513d7c64","slug":"supreme-court-of-renowned-media-businessman-jimmy-lai-cancels-bail-in-hong-kong","type":"story","status":"publish","title_hn":"हांगकांग: नामी मीडिया कारोबारी जिम्मी लाई की शीर्ष अदालत ने जमानत की रद्द","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
हांगकांग: नामी मीडिया कारोबारी जिम्मी लाई की शीर्ष अदालत ने जमानत की रद्द
Fri, 01 Jan 2021 01:57 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, हांगकांग
एजेंसी, हांगकांग
Published by: Kuldeep Singh
Updated Fri, 01 Jan 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
हांगकांग मीडिया टाइकून जिम्मी लाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हांगकांग में नामी मीडिया कारोबारी जिम्मी लाई की जमानत रद्द कर दी गई है। यह फैसला यहां की शीर्ष अदालत ने सुनाया है। अदालत ने बृहस्पतिवार को कहा कि यह तार्किक रूप से विचार योग्य है कि पूर्व के न्यायाधीश का फैसला त्रुटिपूर्ण था और जमानत देने का वह आदेश वैध नहीं था।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि फर्जीवाड़ा करने एवं राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने के आरोप में तीन हफ्ते तक हिरासत में रहने के बाद लाई को 23 दिसंबर को जमानत मिली थी। उनकी अपील पर अब एक फरवरी को सुनवाई होगी।
विज्ञापन
लाई पर तीन दिसंबर को अपनी कंपनी नेक्स्ट डिजिटल के कार्यालय की लीज़ की शर्तों का उल्लंघन कर फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगाया गया। इसके बाद 12 दिसंबर को उन पर विदेशी ताकतों से साठगांठ कर राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने के शक में बीजिंग द्वारा लागू राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन