फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Summer records broken from eastern Washington State to Portland in america

उफ ये गर्मी: पूर्वी वाशिंगटन से लेकर पोर्टलैंड में टूटे गर्मी के रिकॉर्ड, कूलिंग केंद्र तक खोले गए

Tue, 29 Jun 2021 07:14 AM IST
प्रशांत कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 29 Jun 2021 07:14 AM IST
सार

अमेरिका के कई शहर इस समय गर्मी की चपेट में है। पोर्टलैंड में तापमान 42.2 डिग्री के पार हो गया है। बढ़ती गर्मी की वजह से लोग परेशान हैं। बाजार में एसी, कूलर और पंखों की मांग अचानक बढ़ गई है। साथ ही कोरोना वैक्सीनेशन शिविर भी रद्द कर दिया गया है। 

विज्ञापन
Summer records broken from eastern Washington State to Portland in america
गर्मी का मौसम - फोटो : demo pic

विस्तार

अमेरिका में प्रशांत उत्तर-पश्चिम क्षेत्र इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। यहां लू के चलते दिन का तापमान 100 डिग्री फैरनहाइट से ज्यादा दर्ज किया गया। इसे राष्ट्रीय मौसम सेवा विभाग ने तीव्र, लंबा, रिकॉर्ड तोड़ने वाला, अभूतपूर्व, असामान्य और खतरनाक बताया है। इससे पोर्टलैंड, ओरेगांव, सिएटल बुरी तरह प्रभावित हैं जबकि वाशिंगटन, आइडहो, व्योमिंग और कैलिफोर्निया में चेतावनी जारी की गई है।

विज्ञापन


दिन के वक्त दर्ज यह तापमान ओलंपिक क्वालिफाइंग प्रतियोगिताओं को बाधित करने के साथ ही अभी तक ऐसे स्थानों पर दर्ज उच्चतम तापमानों के वे सारे रिकॉर्ड तोड़ रहा है जहां गर्मियां पड़ती हैं। पोर्टलैंड, ओरेगांव में 112 डिग्री फैरनहाइट (44.4 सेल्सियस) तापमान दर्ज किया गया जिसने एक दिन पहले ही बने 108 डिग्री फैरनहाइट (42.2 सेल्सियस) के अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ा। ओरेगांव के यूगीन में अमेरिका ट्रैक एवं फील्ड परीक्षणों को रोकना पड़ा और प्रशंसकों से स्टेडियम खाली करने को कहा गया। यहां 110 फैरनहाइट (43.3 सेल्सियस) तापमान दर्ज किया गया, जिसने अब तक के सर्वाधिक 108 डिग्री फैरनहाइट (42.2 सेल्सियस) के तापमान का रिकॉर्ड तोड़ा। ओरेगांव की राजधानी सालेम में इतिहास का सर्वाधिक तापमान 112 डिग्री फैरनहाइट (44.4 सेल्सियस) दर्ज हुआ जो पूर्व रिकॉर्ड से चार डिग्री ज्यादा था।
विज्ञापन


बारिश वाले शहर में भी रिकॉर्ड तापमान
अमेरिका के सिएटल शहर में तापमान 104 डिग्री फैरनहाइट (40 डिग्री सेल्सियस) दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने कहा कि बारिश के लिए पहचाने जाने वाले शहर के लिए यह रिकॉर्ड तापमान है। 1894 में रिकॉर्ड रखे जाने के बाद से यह पहली बार था जब क्षेत्र में लगातार दो दिन तीन अंकों में तापमान दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कूलिंग केंद्र तक खोले गए
प्रशांत उत्तर-पश्चिम के निवासी आमतौर पर गर्मी से निपटने के लिए तैयार नहीं रहते हैं। कई घरों में एयर कंडीशनिंग नहीं होती है। अब यहां पूरे क्षेत्र की दुकानों के पंखे और एयर कंडीशनरों के बिक जाने की खबरें हैं। 7.25 लाख आबादी वाले सिएटल में अधिकारियों ने शहर के लोगों से अधिक पानी पीने, खिड़की बंद रखने और पंखों के इस्तेमाल की सलाह दी है। जरूरत पड़ने पर शहर के कूलिंग केंद्र जाने को कहा गया है।


कनाडा में भी टूटा तापमान का रिकॉर्ड
दक्षिणी ब्रिटिश कोलंबिया के अंदरूनी हिस्से में स्थित लिटन के गांव में तापमान बढ़कर 46.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इसके साथ ही 1937 का वह रिकॉर्ड टूट गया है जब सस्केचेवान में 45 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया था। पश्चिमी कनाडा के अधिकांश हिस्सों में गर्मी बढ़ने को लेकर चेतावनी जारी की गई है। ब्रिटिश कोलंबिया में दैनिक तापमान के कई रिकॉर्ड टूट गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed