{"_id":"5caf4530bdec2214323f4d08","slug":"sudan-military-forced-president-omar-al-bashir-to-resign","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूडान की सेना ने किया राष्ट्रपति बशीर का तख्तापलट","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
सूडान की सेना ने किया राष्ट्रपति बशीर का तख्तापलट
Thu, 11 Apr 2019 07:16 PM IST
तिवारी अभिषेक
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: तिवारी अभिषेक
Updated Thu, 11 Apr 2019 07:16 PM IST
विज्ञापन
उमर अल बशीर (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूडान की सेना ने राष्ट्रपति उमर अल बशीर को इस्तीफा देने के लिए मजबूर कर दिया। सरकार और सेना में उच्च पदों पर कार्यरत दो वरिष्ठ अधिकारियों ने नाम न छापने की शर्त पर गुरुवार को बताया कि सेना ने अल बशीर को पद छोड़ने के लिए विवश किया।
विज्ञापन
सत्ता से बेदखल होने के बाद बशीर के वर्तमान ठिकाने की जानकारी अभी स्पष्ट नहीं है। सरकारी टीवी ने राष्ट्र को खबर देते हुए सेना के एक ‘महत्वपूर्ण बयान’ की प्रतीक्षा करने को कहा था।
विज्ञापन
सूडान में निरंकुश राष्ट्रपति बशीर के शासन के खिलाफ लगभग चार महीनों से सड़कों पर विरोध प्रदर्शन चल रहे थे। इस तरह का अंदाजा लगाया जा रहा था कि बशीर सत्ता छोड़ने के लिए राजी नहीं है और सेना तख्तापलट कर सकती है।
विज्ञापन