फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Students protesting against Putin and Ukraine war arrested, suspicion of treason cases

जंग का विरोध मंजूर नहीं: पुतिन के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले बच्चे गिरफ्तार, अब तक 7000 लोग हिरासत में

Wed, 02 Mar 2022 12:35 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन/ मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन/ मॉस्को Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 02 Mar 2022 12:35 PM IST
सार

मॉस्को में मौजूद विपक्षी नेताओं ने स्कूली बच्चों को पुलिस वैन में बैठाकर ले जाने व थाने में रखने की तस्वीरें जारी की हैं। इन बच्चों का कसूर यह है कि इन्होंने जंग के खिलाफ पोस्टर बैनर लहराए थे।

विज्ञापन
Students protesting against Putin and Ukraine war arrested, suspicion of treason cases
मॉस्को के थाने में बैठी एक स्कूली बच्चे - फोटो : Mail online

विस्तार

यूक्रेन से जंग कर रहे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को घर में विरोध का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन उन्हें यह खिलाफत मंजूर नहीं है। जंग के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले स्कूली बच्चों को भी पुतिन प्रशासन ने कथित तौर पर गिरफ्तार कर लिया है। ओवीडी इंफो की रिपोर्ट के अनुसार रूस के 50 शहरों में युद्ध विरोधी प्रदर्शनों के आरोप में 7000 लोग हिरासत में लिए जा चुके हैं। 
विज्ञापन

 

मॉस्को में मौजूद विपक्षी नेताओं ने स्कूली बच्चों को पुलिस वैन में बैठाकर ले जाने व थाने में रखने की तस्वीरें जारी की हैं। इन बच्चों का कसूर यह है कि इन्होंने जंग के खिलाफ पोस्टर बैनर लहराए थे। इन्हें उग्रवाद व देशद्रोह के आरोप में जेल भेजा जा सकता है। रूस में सरकार या जंग विरोधी प्रदर्शन करने पर देशद्रोह की धाराओं में केस दर्ज करने का प्रावधान है। 

विज्ञापन


रूसी नेताओं द्वारा जारी एक अन्य फोटो में पुलिस वैन के पिछले हिस्से में तीन बच्चे बैठे हैं। इनके हाथ में 'नो वॉर' की तख्तियां व फूल हैं। ये फूल लेकर ये बच्चे मॉस्को स्थित रूसी दूतावास गए थे। एक लड़की के हाथ में तख्ती थी, जिसमें रूसी भाषा में लिखा था 'नो वॉर'। उसके आसपास रूस व यूक्रेन का झंडा बनाया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रूस में विरोध प्रदर्शनों पर नजर रख रहे संगठन ओवीडी इंफो के अनुसार अब तक 50 शहरों में 7000 लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है। दोनों पड़ोसी व पूर्व मित्र देशों को आज दुनिया एक दूसरे से जंग करते देख हैरान व स्तब्ध है।  न तो रूस की जनता जंग चाहती है और न ही यूक्रेन की। सत्ताधारी नेताओं के अहंकार का खामियाजा देश की जनता को भुगतना पड़ रहा है। 


जंग सातवें दिन भी जारी है और इसके थमने के कुछ संकेत नहीं दिख रहे हैं। रूस लगातार बमबारी कर रहा है। जंग का यूक्रेन को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। यूक्रेन ने रूस को भी बड़ा नुकसान पहुंचाने का दावा किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed