{"_id":"62f8db3c97930f660157a43b","slug":"strong-explosion-hits-large-market-in-armenia-capital-setting-off-fire-and-trapping-people-under-rubble","type":"story","status":"publish","title_hn":"Armenia: आर्मेनिया की राजधानी में बड़े बाजार में जोरदार धमाका, कई लोग मलबे में दब गए","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Armenia: आर्मेनिया की राजधानी में बड़े बाजार में जोरदार धमाका, कई लोग मलबे में दब गए
Sun, 14 Aug 2022 08:57 PM IST
अभिषेक दीक्षित
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, येरेवन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, येरेवन
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 14 Aug 2022 08:57 PM IST
सार
आर्मेनिया की आपात सेवा के हवाले से कहा गया है कि सुरमालू बाजार में एक इमारत में विस्फोट हुआ। यहां पटाखे का व्यापार होता है।
विज्ञापन
blast
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आर्मेनिया की राजधानी में बड़े बाजार में जोरदार धमाका होने की खबर है। बताया जा रहा है कि आग लगने के बाद बाजार में आग लग गई। कई लोग मलबे में दब गए हैं। बचाव कार्य जारी है।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, आर्मेनिया की आपात सेवा के हवाले से कहा गया है कि सुरमालू बाजार में एक इमारत में विस्फोट हुआ। यहां पटाखे का व्यापार होता है। यहां रोजाना भारी मात्रा में पटाखे बेचे और खरीदे जाते हैं। यह बाजार येरेवान के मध्य भाग से दो किलोमीटर दक्षिण में स्थित है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि आग पर काबू पाने में तीन घंटे लगे। बचाव कर्मियों और अन्य लोगों ने मलबे में फंसे लोगों को निकाला। आपात मंत्री अर्मेन पामबुकचियान ने बताया कि मलबे से दो बहनों को निकाला गया।
विज्ञापन
आपात सेवा के प्रवक्ता अैक कोत्सानयन ने कहा कि घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। इस दौरान 36 लोग घायल भी हुए हैं। उन्होंने कहा कि मलबे में अब किसी के फंसे होने के बारे में कोई जानकारी नहीं है। 26 लोगों को अस्पताल ले जाया गया। 11 को मामूली चोट आई थी।