{"_id":"606311978ebc3edb537304b4","slug":"strictness-in-singapore-indian-truck-driver-who-hit-a-bike-rider-will-be-sent-for-five-days-imprisonment-then-sent-back-to-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंगापुर में सख्ती: बाइक सवार को टक्कर मारने वाले भारतीय ट्रक चालक को पांच दिन की कैद","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
सिंगापुर में सख्ती: बाइक सवार को टक्कर मारने वाले भारतीय ट्रक चालक को पांच दिन की कैद
Tue, 30 Mar 2021 05:25 PM IST
सुरेंद्र जोशी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Tue, 30 Mar 2021 05:25 PM IST
सार
- सिंगापुर में सख्त हैं वाहन चलाने के नियम
- बचाने के दौरान घायल हुआ था बाइक सवार
विज्ञापन
अदालत ने सुनाई सजा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिंगापुर में वाहन चलाने और हादसा होने पर दोषी का सख्त सजा के प्रावधान हैं। ऐसे ही एक मामले में एक बाइक चालक को टक्कर मारने के दोषी पाए गए भारतीय ट्रक चालक को पांच दिन की कैद की सजा सुनाई गई है। सजा काटने के बाद उसे भारत भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
घायल हो गया था बाइक सवार
भारतीय नागरिक रासू एडिशन राजा (35) के ट्रक से एक मोटरसाइकिल चालक उस समय गंभीर रूप से घायल हो गया था जब राजा ने उसे अपने ट्रक की चपेट में आने से बचाने की कोशिश की थी।
विज्ञापन
दो साल तक वाहन चलाने के अयोग्य
टुडे अखबार में प्रकाशित एक खबर के मुताबिक सोमवार को राजा को दो साल तक कोई भी वाहन चालने के लिए अयोग्य करार दिया गया। समाचार पत्र के मुताबिक राजा के वकील ने अदालत को बताया कि उनका मुवक्किल सजा पूरी करने के बाद स्वदेश चला जाएगा।
विज्ञापन
अगस्त 2019 में हुआ था हादसा
अदालत ने राजा को 26 वर्षीय मलेशियाई नागरिक मोहम्मद नोरानिस इसा को लापरवाही की वजह से घायल करने का दोषी करार दिया है। यह हादसा आठ अगस्त 2019 को हुआ था।