फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Stray dogs turned bright blue pollution chemical waste near Russian factory in Nizhny Novgorod city

रूस: बंद पड़े कारखाने के पास आवारा कुत्तों का झुंड चमकदार ब्लू रंग में आया नजर, रासायनिक प्रदूषण का असर!

Fri, 12 Feb 2021 03:11 AM IST
Kuldeep Singh वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जर्जिस्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जर्जिस्क Published by: Kuldeep Singh Updated Fri, 12 Feb 2021 03:11 AM IST
विज्ञापन
Stray dogs turned bright blue pollution chemical waste near Russian factory in Nizhny Novgorod city
बंद पड़े रूस के कारखाने के पास चमकदार-नीले रंग के कुत्ते - फोटो : Alexey Ganin

रूस के जर्जिस्क में कई वर्षों से बंद पड़े कारखाने के पास चमकदार नीले रंग के आवारा कुत्तों का एक झुंड देखा गया। माना जा रहा है कि ऐसा रासायनिक कचरे से उत्पन्न प्रदूषण के कारण हुआ है। 

विज्ञापन


कुत्तों के ब्लू रंग में बदलने का कारण जर्जिस्क में बंद पड़ी एक कंपनी के पास रासायनिक कचरे का होना बताया जा रहा है। जर्जिस्क में ऑर्गेस्टेकलो कंपनी के पास रहने वाले निवासियों द्वारा कुछ तस्वीरें ली गईं थीं। स्थानीय लोगों ने बताया कि छह साल पहले वित्तीय समस्याओं की वजह से यह फैक्टरी बंद हो गई थी।वहां के जानवरों की तस्वीरें सामने आने के बाद उनकीजांच के लिए स्थानीय अधिकारी इस क्षेत्र में गए थे। 
विज्ञापन


रूस की इस कंपनी में हाइड्रोसेनिक एसिड और मिथाइल मेथाक्रायलेट (प्लेक्सीग्लास) का बड़ी मात्रा में उत्पादन होता था। इस प्लांट के प्रबंधक एंड्री मिस्लेटिव्स ने प्लांट के दिवालियापन होने का जिक्र करते हुए तस्वीरों की प्रामाणिकता से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि इमारतों के आसपास भटक रहे आवारा जानवरों को कुछ कॉपर सल्फेट के टुकड़े मिल सकते हैं जिसे खाने के बाद सूजन का कारण बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयुक्त ने कहा, 'हो सकता है जानवरों को कुछ पुराने रसायन, जैसे कॉपर सल्फेट मिले होंं और फिर उन पर इसका असर हुआ हो। कई साल पहले भी कुछ ऐसा ही हुआ था जब आवारा कुत्तों का रंग अप्राकृतिक रूप से बदल गया था।'

उन्होंने कहा कि कोई भी इन कुत्तों को नियंत्रित नहीं करता है और जानवरों को पकड़ने और नसबंदी सुनिश्चित करना कंपनी के लिए संभव नहीं था। जर्जिस्क शहर के अधिकारी कथित तौर पर गुरुवार को निजी भूमि पर जाने की अनुमति मांग रहे थे। वे सोवियत युग की सुविधा में प्रदूषित कुत्तों को पकड़ने और जांचने की योजना बना रहे हैं।


एक सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि कुत्तों को पकड़ने की संभावना के बारे में उद्यम के प्रमुखों के साथ बातचीत चल रही है। जानवरों की जांच होनी चाहिए, 'उनके स्वास्थ्य का आकलन किया जाना चाहिए और उनके बालों का रंग बदलने का कारण पता लगाया जाना चाहिए। ऐसा माना जा रहा है कि जानवरों को कॉपर सल्फेट से रंगा गया हो, यदि ऐसा है तो ये जलन या चुभने वाली सनसनी का कारण बन सकता है जिससे जानवरों को खुजली या सूजन हो सकती है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed