{"_id":"5e8cc3328ebc3e768812e4b4","slug":"stephanie-grisham-resign-form-the-white-house-press-secretary-now-work-as-melania-trump-chief-of-staff","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव स्टेफनी ग्रिशम ने पद से दिया इस्तीफा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका: व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव स्टेफनी ग्रिशम ने पद से दिया इस्तीफा
Tue, 07 Apr 2020 11:45 PM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, वाशिंगटन
पीटीआई, वाशिंगटन
Published by: अनवर अंसारी
Updated Tue, 07 Apr 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
स्टेफनी ग्रिशम
- फोटो : Twitter
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव स्टेफनी ग्रिशम ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप के चीफ ऑफ स्टाफ का पदभार संभाला। ग्रिशम पिछले साल जून में व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव नियुक्त की गई थीं। हालांकि उन्होंने अपनी नियुक्ति के बाद से एक भी औपचारिक प्रेस ब्रीफिंग नहीं की।
विज्ञापन
व्हाइट हाउस ने कहा कि ग्रिशम अब मेलानिया के प्रवक्ता एवं चीफ ऑफ स्टाफ होंगी। प्रथम महिला ने मंगलवार को कहा कि मैं इस नई भूमिका में स्टेफनी को टीम में वापसी करने पर स्वागत करने के लिए उत्साहित हूं।
विज्ञापन