{"_id":"63e253d0bddbda72dd7caaa5","slug":"statue-of-chhatrapati-shivaji-maharaj-stolen-from-park-in-californias-san-jose-2023-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: सैन जोस शहर के पार्क से छत्रपति शिवाजी की एकमात्र मूर्ति चोरी, जांच में जुटे अधिकारी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: सैन जोस शहर के पार्क से छत्रपति शिवाजी की एकमात्र मूर्ति चोरी, जांच में जुटे अधिकारी
Tue, 07 Feb 2023 07:06 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: निर्मल कांत
Updated Tue, 07 Feb 2023 07:06 PM IST
सार
यह प्रतिमा सैन जोस को भारत के शहर पुणे से उपहार के रूप में दी गई थी। यह उत्तरी अमेरिका में मराठा शासक की यह एकमात्र प्रतिमा थी।
विज्ञापन
Statue of Chhatrapati Shivaji Maharaj
- फोटो : Twitter/San José Parks & Rec
विस्तार
छत्रपति शिवाजी महाराज की एकमात्र प्रतिमा कैलिफोर्निया के सैन जोस शहर के एक पार्क से चोरी हो गई। सैन जोस के पार्क, मनोरंजन और पड़ोस सेवा विभाग ने शुक्रवार को ट्वीट किया, हमें अपने समुदाय को यह सूचित करते हुए दुख हो रहा है कि ग्वाडालूप रिवर पार्क से छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा गायब है। स्थानीय टेलीविजन चैनल केटीवीयू ने अपनी रिपोर्ट में कहा, यह स्पष्ट नहीं है कि प्रतिमा को यहां से कब ले जाया गया है।
विज्ञापन
यह प्रतिमा सैन जोस को भारत के शहर पुणे से उपहार के रूप में दी गई थी। यह उत्तरी अमेरिका में मराठा शासक की यह एकमात्र प्रतिमा थी। विभाग ने ट्वीट में कहा, यह मील का पत्थर चोरी होने से शहर बहुत दुखी है। हम समाधान ढूंढने क लिए सामुदायिक नेताओं के साथ काम कर रहे हैं और जल्द ही अपडेट प्रदान करेंगे। विभाग ने कहा, अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं और जनता से मदद मांगी है।
विज्ञापन