{"_id":"5dcf70a58ebc3e54fc11d938","slug":"srilanka-police-say-an-unidentified-group-hurled-stones-opened-fire-on-two-buses-carrying-voters","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीलंका: मतदाताओं को ले जा रही बसों पर अज्ञात समूह ने फेंके पत्थर, चलाई गोलियां","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
श्रीलंका: मतदाताओं को ले जा रही बसों पर अज्ञात समूह ने फेंके पत्थर, चलाई गोलियां
Sat, 16 Nov 2019 09:19 AM IST
Sneha Baluni
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मन्नार
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मन्नार
Published by: Sneha Baluni
Updated Sat, 16 Nov 2019 09:19 AM IST
विज्ञापन
श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान जारी है
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीलंका के मन्नार में राष्ट्रपति चुनाव में वोट डालने के लिए मतदाताओं को ले जा रही दो बसों पर अज्ञात समूह ने पत्थर फेंके और गोलियां चलाईं। पुलिस का कहना है कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। मामले के संबंध में फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
Sri Lankan media: Police say an unidentified group hurled stones,opened fire on two buses carrying voters, in Mannar. No injuries or arrests so far #PresPollSL
— ANI (@ANI) November 16, 2019विज्ञापन
बता दें कि पिछले साल ईस्टर धमाकों के बाद देश के पहले राष्ट्रीय चुनाव के लिए शनिवार को मतदान शुरू हो गए हैं। इसमें श्रीलंकाई मतदाताओं के सामने देश में बढ़ते इस्लामिक चरमपंथ की चिंता स्पष्ट दिखाई देगी जबकि अन्य लोग इस मानवाधिकारों के उल्लंघन पर पुराने नेताओं को दोबारा सत्ता में लौटने से रोकने की कोशिश में रहेंगे।
विज्ञापन
सीधे शब्दों में कहें तो भारत के दक्षिणी छोर पर 2.2 करोड़ लोगों में इन चुनावों के दौरान डर से निपटना अहम मुद्दा रहेगा। तीन दशक से चले गृहयुद्ध के बाद जैसे तैसे इस दक्षिण एशियाई द्वीप पर शांति लौटी थी लेकिन आईएस द्वारा ईस्टर पर तीन चर्च और तीन होटलों में किए गए धमाकों में 269 लोगों के मारे जाने के बाद यहां के हालात बदल चुके हैं।
शनिवार को होने वाले चुनावों में 1.6 करोड़ लोग योग्य मतदाता देश में राष्ट्रपति पद के लिए मैदान में उतरे 35 प्रत्याशियों में से किसी एक को चुनेंगे। इनमें पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के पूर्व रक्षा अधिकारी गोतबय्या भी शामिल हैं। प्रेमदासा अपनी पार्टी के नेता पीएम रानिल विक्रमसिंघे के विद्रोह के बाद खुले रूप से उनके खिलाफ मैदान में हैं। इन सभी पर कई तरह के आरोप भी हैं लेकिन इन चुनावों का प्रमुख मुद्दा श्रीलंका में फैले धार्मिक चरमपंथ का डर ही रहने वाला है।