{"_id":"63e73872ee47d8b7f50fd13e","slug":"srilanka-jaffna-cultural-centre-inauguration-dedicated-to-people-president-ranil-wickremeinghe-mos-l-murugan-2023-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sri Lanka: भारत की मदद से तैयार जाफना सांस्कृतिक केंद्र का उद्घाटन, ये भारतीय मंत्री रहे कार्यक्रम में मौजूद","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Sri Lanka: भारत की मदद से तैयार जाफना सांस्कृतिक केंद्र का उद्घाटन, ये भारतीय मंत्री रहे कार्यक्रम में मौजूद
Sat, 11 Feb 2023 12:12 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Sat, 11 Feb 2023 12:12 PM IST
सार
जाफना सांस्कृतिक केंद्र में एक सार्वजनिक चौक, जिसे रंगभूमि मंच के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा दो मंजिलों का एक संग्रहालय, 600 से ज्यादा लोगों के बैठने की क्षमता वाला थिएटर शामिल है।
विज्ञापन
जाफना सांस्कृतिक केंद्र का हुआ उद्घाटन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीलंका के तमिल बहुल जाफना में भारत सरकार के सहयोग से जाफना सांस्कृतिक केंद्र बनकर तैयार हो गया है। सांस्कृतिक केंद्र के उद्घाटन कार्यक्रम में श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे के साथ ही भारत के सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री एल मुरुगन भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान यह सांस्कृतिक केंद्र जाफना के लोगों को समर्पित किया गया।
विज्ञापन
जाफना सांस्कृतिक केंद्र का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2015 में किया था। यह सांस्कृतिक केंद्र दोनों देशों के मजबूत संबंधों को शानदार उदाहरण है। गृहयुद्ध से प्रभावित रहे श्रीलंका के उत्तरी प्रांत जाफना में सांस्कृतिक बुनियादी ढांचे का विस्तार करने के उद्देश्य से यह प्रोजेक्ट शुरू किया गया था। जाफना सांस्कृतिक केंद्र में एक सार्वजनिक चौक, जिसे रंगभूमि मंच के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा दो मंजिलों का एक संग्रहालय, 600 से ज्यादा लोगों के बैठने की क्षमता वाला थिएटर, एक सभागार और एक 11 मंजिला शिक्षण टॉवर भी है।
विज्ञापन
बता दें कि भारत और श्रीलंका ऐतिहासिक तौर पर जुड़े हुए हैं। पौराणिक कथाओं में भी दोनों देशों के संबंधों का जिक्र है। कई श्रीलंकाई अपनी जड़ें भारत से जोड़कर देखते हैं। जाफना प्रांत में बड़ी संख्या में तमिल आबादी रहती है। श्रीलंका में गृहयुद्ध के दौरान जाफना केंद्र था। भारत का श्रीलंका में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश साल 2005 से 2019 के बीच करीब 1.7 बिलियन डॉलर था।
विज्ञापन