फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sri Lankan Navy arrests 8 Indian fishermen for alleged poaching Latest News Update

Sri Lanka Navy: नौसेना ने आठ भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार; श्रीलंकाई जल क्षेत्र में मछली पकड़ने का आरोप

Sun, 12 Jan 2025 02:52 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, कोलंबो
पीटीआई, कोलंबो Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 12 Jan 2025 02:52 PM IST
सार

गिरफ्तारियां शनिवार रात मन्नार के उत्तर में समुद्री क्षेत्र में चलाए गए एक विशेष अभियान के दौरान की गईं। इसके साथ ही इस साल अब तक 18 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया जा चुका है और तीन ट्रॉलर जब्त किए गए हैं।

विज्ञापन
Sri Lankan Navy arrests 8 Indian fishermen for alleged poaching Latest News Update
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

श्रीलंकाई नौसेना ने आठ भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है। श्रीलंकाई नौसेना ने रविवार को बताया कि उसने द्वीप राष्ट्र के क्षेत्रीय जल में कथित तौर पर मछली पकड़ने के लिए आठ भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। उसने दो मछली पकड़ने वाले ट्रॉलर भी जब्त किए हैं। गिरफ्तारियां शनिवार रात मन्नार के उत्तर में समुद्री क्षेत्र में चलाए गए एक विशेष अभियान के दौरान की गईं। इसके साथ ही इस साल अब तक 18 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया जा चुका है और तीन ट्रॉलर जब्त किए गए हैं।

विज्ञापन


नौसेना ने कहा कि 11 जनवरी की देर रात उत्तर मध्य नौसेना कमान ने भारतीय मछली पकड़ने वाली नौकाओं के एक समूह को श्रीलंकाई जल में अवैध रूप से मछली पकड़ते हुए देखा। जवाब में उत्तरी नौसेना कमान ने अपने फास्ट अटैक क्राफ्ट को उतारा। इसके अलावा उत्तर मध्य नौसेना कमान ने भी एक टुकड़ी को मन्नार के उत्तर में समुद्री क्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने के लिए इस्तेमाल की जा रहीं भारतीय नौकाओं को पकड़ने के लिए तैनात किया। इस अभियान के तहत 2 भारतीय मछली पकड़ने वाली नौकाओं को जब्त कर लिया गया और 8 भारतीय मछुआरों को हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन


नौसेना ने कहा कि जब्त की गई नौकाओं को भारतीय मछुआरों के साथ ईरानतिवु द्वीप पर लाया गया और उन्हें आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए किलिनोच्ची के मत्स्य पालन के सहायक निदेशालय को सौंप दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत और श्रीलंका के बीच संबंधों में एक विवादास्पद मुद्दा
मछुआरों का मुद्दा भारत और श्रीलंका के बीच संबंधों में एक विवादास्पद मुद्दा है। कई बार श्रीलंकाई नौसेना के कर्मियों ने पाक जलडमरूमध्य (Palk Strait) में भारतीय मछुआरों पर गोलीबारी भी की है। उनकी ओर से अवैध रूप से श्रीलंकाई जलक्षेत्र में प्रवेश करने की कई कथित घटनाओं में नौकाओं को भी जब्त किया गया है। तमिलनाडु को श्रीलंका से अलग करने वाली पानी की एक संकरी पट्टी पाक जलडमरूमध्य दोनों देशों के मछुआरों के लिए मछली पकड़ने का एक समृद्ध क्षेत्र है। 2024 में द्वीप राष्ट्र की नौसेना ने श्रीलंकाई जलक्षेत्र में कथित तौर पर अवैध शिकार करने के आरोप में 529 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed