Sri Lanka: इस मौके पर जवाहर लाल नेहरू का डाक टिकट जारी करेगा श्रीलंका, आर्थिक संकट के बीच होंगे भव्य कार्यक्रम
देश की आजादी का मुख्य समारोह 4 फरवरी को राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे और प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने के संरक्षण में गल्ले फेस ग्रीन में सुबह साढ़े आठ बजे आयोजित किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आर्थिक संकट के बीच श्रीलंका इस साल 4 फरवरी को देश का 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। इस मौके पर उसने भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के चित्र वाला एक स्मारक डाक टिकट जारी करने का फैसला किया है। श्रीलंका के राष्ट्रपति के मीडिया प्रभाग की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है।
सरकार ने अगले 25 वर्षों में नए सुधारवादी कार्यक्रम के साथ 75वें राष्ट्रीय स्वतंत्रता दिवस को गर्व के साथ मनाने का फैसला किया है। विज्ञप्ति के मुताबिक, 'नमो नमो मठ-एक सदी की ओर कदम' थीम के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में सरकार आने वाले पच्चीस वर्षों के लिए अपने नए सुधारवादी नीति की घोषणा करेगी। सरकार 2048 तक के लिए एक स्थिर सरकारी नीति की घोषणा करेगी जब देश 100वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा हो।
देश की आजादी का मुख्य समारोह 4 फरवरी को राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे और प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने के संरक्षण में गल्ले फेस ग्रीन में सुबह साढ़े आठ बजे आयोजित किया जाएगा।
75वें राष्ट्रीय स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में कई सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किए जाएंगे। बौद्ध धार्मिक संस्कार 2 फरवरी की शाम को श्री दलदा मालीगावा में किया जाएगा, और उसी रात नौ बजे विक्टोरिया डैम पर धम्म प्रवचन शुरू होगा। तीन फरवरी को दान-दक्षिणा का आयोजन किया गया है।
जाफना सांस्कृतिक केंद्र 11 फरवरी की सुबह राष्ट्रपति के संरक्षण में खोला जाएगा, और सांस्कृतिक जुलूस जाफना सांस्कृतिक केंद्र के सामने शुरू होगा और जाफना की सड़कों से होते हुए जाफना किले (पुराना बस स्टेशन स्थल) के पास समाप्त होगा।
प्रांतीय और जिला स्तर पर स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित करने की व्यवस्था की गई है। स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम सार्वजनिक पार्क, राष्ट्रीय जंतु विज्ञान विभाग के स्वामित्व वाले राष्ट्रीय उद्यान, वन्यजीव और वन संरक्षण विभाग के स्वामित्व वाले राष्ट्रीय उद्यान और राष्ट्रीय वनस्पति उद्यान विभाग के स्वामित्व वाले राष्ट्रीय उद्यान में आयोजित होंगे। राष्ट्रीय स्वतंत्रता दिवस पर इन्हें जनता के लिए निशुल्क खोला जाएगा।
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार से मिले श्रीलंका के उच्चायुक्त
श्रीलंका के उच्चायुक्त मिलिंडा मोरागोड़ा ने आज भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत कुमार डोभाल से मुलाकात की। दोनों ने भारत-श्रीलंका संबंधों से जुड़े मामलों पर चर्चा की। नई दिल्ली स्थित श्रीलंका के उच्चायोग ने यह जानकारी दी।