फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sri Lanka seeks 500 million dollars loan from India to pay for crude oil due to the foreign exchange crisis

श्रीलंका : विदेशी मुद्रा संकट के चलते कच्चे तेल के भुगतान के लिए भारत से मांगा 50 करोड़ डॉलर का कर्ज

Mon, 18 Oct 2021 03:44 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, कोलंबो
एजेंसी, कोलंबो Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 18 Oct 2021 03:44 AM IST
सार

श्रीलंका की सरकारी तेल कंपनी सीलोन पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (सीपीसी) पर पहले से देश के दो प्रमुख सरकारी बैंकों का बकाया है। सीपीसी पर बैंक ऑफ़ सीलोन और पीपल्स बैंक का लगभग 3.3 अरब डॉलर का बकाया है। जिसके भुगतान के लिए श्रीलंका ने भारत से 50 करोड़ डॉलर का कर्ज मांगा है।

विज्ञापन
Sri Lanka seeks 500 million dollars loan from India to pay for crude oil due to the foreign exchange crisis
india and sri lanka flag

विस्तार

श्रीलंका ने देश में गंभीर विदेशी मुद्रा संकट के बीच कच्चे तेल के भुगतान के लिए भारत से 50 करोड़ डॉलर का कर्ज मांगा है। यह कदम ऊर्जा मंत्री उदय गम्मनपिला के उस बयान के बाद आया है, जिसमें उन्होंने चेतावनी देते कहा था कि देश में ईंधन की वर्तमान उपलब्धता की गारंटी अगले साल जनवरी तक ही दी जा सकती है।

विज्ञापन


देश की सरकारी तेल कंपनी सीलोन पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (सीपीसी) पर पहले से देश के दो प्रमुख सरकारी बैंकों का बकाया है। सीपीसी पर बैंक ऑफ़ सीलोन और पीपल्स बैंक का लगभग 3.3 अरब डॉलर का बकाया है। सीपीसी मध्य पूर्व से कच्चे तेल और सिंगापुर सहित अन्य क्षेत्रों से परिष्कृत उत्पादों का आयात करती है।
विज्ञापन


स्थानीय समाचार वेबसाइट न्यूज़फर्स्ट.एलके ने सीपीसी के चेयरमैन सुमित विजयसिंघे के हवाले से कहा कि हम वर्तमान में भारत-श्रीलंका आर्थिक साझेदारी व्यवस्था के तहत 50 करोड़ अमेरिकी डॉलर की ऋण सुविधा पाने के लिए यहां भरतीय उच्चायोग के साथ बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस कर्ज सुविधा का उपयोग पेट्रोल और डीजल आवश्यकताओं की खरीद के लिए किया जाएगा। रिपोर्ट में वित्त सचिव एसआर अट्टीगले के हवाले से कहा गया है कि ऋण के लिए भारत और श्रीलंका दोनों के ऊर्जा सचिवों के जल्द ही एक समझौते पर हस्ताक्षर करने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed