फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sri Lanka: Pressure on police to arrest protesters attackers, Attorney General asked to speed up investigation

श्रीलंका : पुलिस पर प्रदर्शनकारियों के हमलावरों को गिरफ्तार करने का दबाव, अटॉर्नी जनरल ने जांच तेज करने के लिए कहा

Tue, 17 May 2022 02:33 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, कोलंबो।
एजेंसी, कोलंबो। Published by: योगेश साहू Updated Tue, 17 May 2022 02:33 AM IST
सार

श्रीलंका में भीषण वित्तीय संकट के चलते आम लोग न सिर्फ खानपान और जरूरी दवाओं से जूझ रहे हैं बल्कि जरूरी वस्तुओं की भी किल्लत हो गए है। ऐसे में ‘गाले फेस’ राजपक्षे परिवार के खिलाफ जारी प्रदर्शनों का गढ़ गाले फेस बन गया है। इस क्षेत्र का राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था में बड़ा योगदान रहा है।

विज्ञापन
Sri Lanka: Pressure on police to arrest protesters attackers, Attorney General asked to speed up investigation
श्रीलंका संकट - फोटो : Agency

विस्तार

सोमवार को श्रीलंका में पुलिस पर पिछले हफ्ते शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे लोगों पर किए गए हमलों में शामिल राजपक्षे परिवार के वफादारों को गिरफ्तार करने का दबाव बनाया गया। पुलिस ने हिंसा में नौ लोगों के मारे जाने के बाद विभिन्न आरोपों में 200 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


इन झड़पों के कारण देश में पिछले सोमवार से कर्फ्यू लागू है। पुलिस ने कर्फ्यू तोड़ने, जनता पर हमला करने और सार्वजनिक व निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में नौ मई के बाद से करीब 230 लोगों को गिरफ्तार किया है। युवा वकील संघ के नुवान बोपेज ने ऐसी हिंसा की निंदा करते हुए कहा कि उन्होंने प्रदर्शनकारियों के सरकार समर्थित हमलावरों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन


उधर, अटॉर्नी जनरल ने भी पुलिस से जांच में तेजी लाने को कहा है। बता दें कि सरकार समर्थित भीड़ ने राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे और उनके भाई व पूर्व पीएम महिंदा राजपक्षे के इस्तीफे की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों पर नौ मई को हमला कर दिया था। इसके बाद राजपक्षे के वफादारों के खिलाफ भड़की हिंसा में नौ लोग मारे गए और 200 से अधिक घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने की अतिरिक्त व्यवस्थाएं
पुलिस ने जनता से सरकार समर्थित हमलावरों के बारे में सूचना देने का अनुरोध किया है। उन्होंने कोलंबो के मोरातुवा उपनगर की सत्तारूढ़ पार्टी द्वारा नियंत्रित नगर निगम परिषद के एक कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हमलावरों की जानकारी देने के वास्ते जनता के लिए फोन लाइनें बनाई है।

गाले फेस में पेट भरने को राष्ट्रीय ध्वज बेचने की मजबूरी
श्रीलंका में भीषण वित्तीय संकट के चलते आम लोग न सिर्फ खानपान और जरूरी दवाओं से जूझ रहे हैं बल्कि जरूरी वस्तुओं की भी किल्लत हो गए है। ऐसे में ‘गाले फेस’ राजपक्षे परिवार के खिलाफ जारी प्रदर्शनों का गढ़ गाले फेस बन गया है। इस क्षेत्र का राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था में बड़ा योगदान रहा है।


जबकि अब यहां हजारों लोग बेरोजगार हैं। पर्यटन उद्योग से जुड़े लोग रोजी-रोटी के लिए अब प्रदर्शन वाले क्षेत्रों में राष्ट्रीय ध्वज बेचने को मजबूर हैं। इन्हीं में से एक पियाल ने बताया कि वह ऑटो चालन छोड़कर ध्वज बेच रहा है क्योंकि पेट्रोल, गैस बहुत महंगे हैं और परिवार पालना मुश्किल हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed