फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sri Lanka: 'PM worked for our religion...', Buddhist leaders came in support of Modi after Kharge's statement

Sri Lanka: 'पीएम ने किया हमारे धर्म के लिए काम...', खरगे के बयान के बाद मोदी के समर्थन में आए बौद्ध नेता

Sat, 27 Apr 2024 05:39 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 27 Apr 2024 05:39 AM IST
सार

श्रीलंकाई तिब्बती बौद्ध ब्रदरहुड डेमेंडा पोरेज ने कहा कि पीएम मोदी एक महान नेता हैं। उन्हें प्रधानमंत्री बनाए जाने के बाद से हम बौद्ध धर्म में पुनरुद्धार देख सकते हैं।

विज्ञापन
Sri Lanka: 'PM worked for our religion...', Buddhist leaders came in support of Modi after Kharge's statement
पीएम मोदी (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खऱगे द्वारा बौद्ध धर्म में आस्था को लेकर की गई टिप्पणी के बाद श्रीलंकाई तिब्बती बौद्ध ब्रदरहुड डेमेंडा पोरेज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में आगए आए हैं। उन्होंने कहा कि मोदी एक महान नेता हैं और उन्हें प्रधानमंत्रीचुने जाने के बाद हम बौद्ध धर्म में पुनरुद्धार देख सकते है। उन्होंने पीएम मोदी के 2017 के कोलंबो दौरे को याद किया, जिसमें उन्होंने वेसाक दिवस समारोह में हिस्सा लिया था। 

विज्ञापन

  
पोरेज ने कहा, पीएम मोदी एक महान नेता हैं। उन्हें प्रधानमंत्री बनाए जाने के बाद से हम बौद्ध धर्म में पुनरुद्धार देख सकते हैं। हमने बुद्ध के अवशेषों को थाईलैंड की यात्रा करते हुए देखा। इससे पहले भारत से पवित्र बुद्ध अवशेष मंगोलिया और श्रीलंका तक गए थे। पीएम मोदी 2017 में श्रीलंका आए थे तो उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत धम्मपद के श्लोक के साथ की थी। हमने उन्हें दुनियाभर में बौद्ध समुदायों को संबोधित करते देखा है। हाल ही में भारत सरकार ने बौद्ध गतिविधियों के प्रचार के लिए श्रीलंका को 15 मिलियन अमेरिकी डॉलर दिया। दुनिया में किसी ने भी ऐसा पुण्य का काम नहीं किया है। 
विज्ञापन


पीएम मोदी ने किया बौद्ध धर्म का समर्थन: भिक्षु संघसेना
वहीं, महाबोधि इंटरनेशनल मेडिटेशन सेंटर के संस्थापक और भिक्षु संघसेना ने भारत में बौद्ध लोगों के लइए किए गए कामों के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि किसी भी अन्य सरकार ने देश में बौद्ध धर्म का समर्थ नहीं किया है। उन्होंने कहा, मैं ईमानदारी से प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताना चाहता हूं। मुझे याद नहीं है कि इससे पहले कितने प्रधानमंत्रियों और सरकारों ने देश में बौद्ध धर्म को बढ़ावा दिया है या समर्थन किया है। पीएम मोदी ने बौद्ध धर्म के लिए बहुत कुछ किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संघसेना ने कहा, प्रधानमंत्री ने लुंबिनी में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध केंद्र की आधारशिला रखी और हमें थाईलैंड जैसे विभिन्न देशों में बुद्ध के अवशेषों को छोड़ने के लिए एक विशेष उड़ान दी। वह जहां भी जाते हैं, बौद्ध धर्म के बारे में बात करते हैं। संयुक्त राष्ट्र में उन्होंने कहा कि भारत ने दुनिया को बुद्ध दिया, युद्ध नहीं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed