फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sri Lanka pm Mahinda Rajapaksa four day visit today

श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे का भारत दौरा आज से, इन महत्वपूर्ण मामलों पर होगी वार्ता

Fri, 07 Feb 2020 03:45 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 07 Feb 2020 03:45 AM IST
विज्ञापन
Sri Lanka pm Mahinda Rajapaksa four day visit today
श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे - फोटो : सोशल मीडिया

श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे चार दिवसीय राजकीय यात्रा पर आज भारत जाएंगे और इस दौरान वह व्यापार, रक्षा एवं समुद्री सुरक्षा सहयोग समेत कई अहम मुद्दों पर बातचीत करेंगे। राजपक्षे के कार्यालय ने यहां गुरुवार को यह घोषणा की।

विज्ञापन


महिंदा राजपक्षे के छोटे भाई गोटबाया राजपक्षे के नवंबर में राष्ट्रपति चुने जाने के बाद से यह उनकी पहली विदेश यात्रा होगी। श्रीलंकाई प्रधानमंत्री इस दौरान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन


महिंदा के कार्यालय ने एक बयान में कहा, तय बैठकें दोनों देशों के बीच पहले से मौजूद संबंधों को आगे बढ़ाएंगी। बयान में कहा गया है कि महिंदा को 45 करोड़ डॉलर की उस ऋण सुविधा के क्रियान्वयन को अंतिम रूप दिए जाने की उम्मीद है जिसका प्रधानमंत्री मोदी ने नवंबर में नई दिल्ली में गोटबाया की यात्रा के दौरान वादा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बयान में कहा गया है, उप-क्षेत्रीय समुद्री सुरक्षा सहयोग बढ़ाने के लक्ष्य के साथ दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडलों के बीच रक्षा एवं समुद्री सुरक्षा पहलों के तहत अहम मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है। इन पहलों में श्रीलंका-भारत वार्षिक रक्षा वार्ता और भारत एवं मालदीव के साथ त्रिपक्षीय समुद्री सुरक्षा सहयोग शामिल है। 


बयान में कहा गया है कि इस यात्रा के दौरान राजपक्षे वाराणसी, सारनाथ, बोधगया और तिरुपति के धार्मिक स्थलों पर भी जाने के इच्छुक हैं।

बयान में कहा गया है कि राजपक्षे सरकार में दो तमिल मंत्रियों डगलस देवानंदा और अरमुगम थोंदमन को भी 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल किए जाने की संभावना है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed