फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sri Lanka Navy is using all resources to stop the oil spill from the burnt vessel

श्रीलंका: जले पोत से तेल रिसाव रोकने के सभी संसाधनों का इस्तेमाल कर रही है नौसेना

Sat, 05 Jun 2021 01:29 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, कोलंबो
एजेंसी, कोलंबो Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 05 Jun 2021 01:29 AM IST
सार

  • श्रीलंकाई नौसेना के प्रवक्ता कैप्टन इंडिका डीसिल्वा ने बताया कि पोत ‘एक्स-प्रेस पर्ल’ अब भी पानी में आधा डूबा हुआ है जिसका पिछला हिस्सा 21 मीटर की गहराई में उथले तल में फंस गया है। उसे कुछ सौ मीटर की दूरी तक खींच कर लाया जा सकता है।

विज्ञापन
Sri Lanka Navy is using all resources to stop the oil spill from the burnt vessel
श्रीलंका तट पर डूब रहा जहाज - फोटो : Sri Lanka Air Force Media

विस्तार

श्रीलंका के अधिकारी आग लगने के बाद आंशिक रूप से डूबे सिंगापुर के स्वामित्व वाले पोत से संभावित तेल रिसाव को रोकने के लिए सभी संसाधनों का इस्तेमाल कर रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि श्रीलंकाई नौसेना, श्रीलंका बंदरगाह प्राधिकरण और भारतीय तटरक्षक जले हुए पोत से तेल के रिसाव का पता लगाने और उसे रोकने के लिए काम कर रहे हैं।

विज्ञापन


‘एक्स-प्रेस पर्ल’ पोत का पिछला हिस्सा 21 मीटर गहरे उथले तल में फंसा है
अधिकारियों ने बताया कि पोत ‘एक्स-प्रेस पर्ल’ अब भी पानी में आधा डूबा हुआ है जिसका पिछला हिस्सा 21 मीटर की गहराई में उथले तल में फंस गया है। श्रीलंकाई नौसेना के प्रवक्ता कैप्टन इंडिका डीसिल्वा ने बताया कि पोत जब नदी तल से टकरा जाए तो उसे कुछ सौ मीटर की दूरी तक खींच कर लाया जा सकता है।
विज्ञापन


जहाज का पिछला हिस्सा नीचे लग गया है जबकि आगे का हिस्सा पानी के ऊपर है। अभियान टीम ने कहा कि अब भी यह साफ नहीं है कि पोत में 20 मई को लगी आग के बाद से उसमें रखा गया पोतों में इस्तेमाल होने वाला 300 टन बंकर तेल प्रभावित हुआ है या नहीं। इस पोत से चालक दल के दो भारतीयों समेत सभी 25 लोगों को बचा लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मदद को भारतीय पोत तैयार
समुद्री पर्यावरण संरक्षण प्राधिकरण (एमईपीए) की अध्यक्ष दर्शनी लहंदपुरा ने कहा कि राहत कार्य करने वाले को वहां किसी भी तरह के रिसाव को रोकने की सलाह दी गई है। उन्हें कहा गया है कि वे रिसाव को रोकने के लिए बचाव उपाय भी करें। उन्होंने कहा, भारतीय तटरक्षक पोत यहां हैं। वे मदद के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उनके पास संसाधन भी हैं। हालांकि तेल रिसाव का अब तक कोई संकेत नहीं मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed